सब्सक्राइब करें

Summer Bathing Tips: गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 09 Jun 2026 09:57 AM IST
सार

Summer Bathing Tips: अगर आप भी ये सोचते हैं कि गर्मी के मौसम में कितनी बार भी नहा सकते हैं तो ये लेख आपके काम का है।

विज्ञापन
how many times should you bath in summer garmi me kitni baar nahana chahiye
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए? - फोटो : AI
Summer Bathing Tips: नहाना केवल शरीर को साफ रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और ताजगी महसूस कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में जब गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिपचिपाहट और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं तो नहाना ही सबसे सही विकल्प लगता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि गर्मियों में दिन में कितनी बार नहाना चाहिए।  


विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में दिन में एक से दो बार नहाना पर्याप्त होता है। हालांकि, यह व्यक्ति की जीवनशैली, मौसम की तीव्रता, शारीरिक गतिविधियों और त्वचा के प्रकार पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में नहाने का सही तरीका और इसके फायदे क्या हैं।

 
how many times should you bath in summer garmi me kitni baar nahana chahiye
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए? - फोटो : Freepik
जिन्हें अधिक पसीना आता है

जिन लोगों को अधिक पसीना आता है या जो दिनभर बाहर काम करते हैं, उनके लिए दिन में दो बार नहाना फायदेमंद हो सकता है। शाम को स्नान करने से शरीर पर जमा धूल, पसीना और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। इससे त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली, रैशेज और फंगल संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

 
Trending Videos
how many times should you bath in summer garmi me kitni baar nahana chahiye
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
जो लोग जिम जाते हें

जिम जाने वाले, खेलकूद करने वाले या शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को वर्कआउट के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। व्यायाम के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। स्नान करने से त्वचा साफ रहती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how many times should you bath in summer garmi me kitni baar nahana chahiye
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए? - फोटो : Freepik
बच्चों और बुजुर्गों को कितनी बार नहाना चाहिए

बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी नियमित स्नान जरूरी है, लेकिन उनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। इसलिए बहुत अधिक साबुन या बार-बार नहाने से बचना चाहिए। सामान्यतः दिन में एक बार स्नान पर्याप्त रहता है। जरूरत पड़ने पर गीले तौलिये या स्पंज से शरीर की सफाई की जा सकती है।

 
विज्ञापन
how many times should you bath in summer garmi me kitni baar nahana chahiye
गर्मी से राहत पाने के लिए 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे

गर्मियों में नहाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलती है। स्नान करने से पसीने की दुर्गंध कम होती है और त्वचा साफ रहती है। नियमित स्नान मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed