हार्ट अटैक की समस्या सभी उम्र के लोगों में काफी आम होती जा रही है। अमर उजाला में सोमवार (8 जून) को प्रकाशित रिपोर्ट में हमने फेमस हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा की हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी थी, वह मजह 39 साल के थे। इस तरह से कम उम्र में बढ़ते मामलों ने लोगों को काफी डरा दिया है।
Heart Attack Vs Panic Attack: हो रही है घबराहट और सीने में है दर्द? कैसे जाने ये पैनिक अटैक है या हार्ट अटैक
पैनिक अटैक और हार्ट अटैक दोनों के लक्षण मिलते-जुलते लग सकते हैं, लेकिन इनके पीछे कारण बिल्कुल अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में कैसे अंतर किया जा सकता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैनिक अटैक और हार्ट अटैक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पैनिक अटैक और हार्ट अटैक दोनों के लक्षण मिलते-जुलते लग सकते हैं, लेकिन इनके पीछे कारण बिल्कुल अलग होते हैं।
- हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक खून पहुंचाने वाली नसें ब्लॉक हो जाती हैं। इसस दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है।
- वहीं पैनिक अटैक में अचानक तेज डर या घबराहट होने जैसा अटैक होता है।
- चूंकि दोनों स्थितियों में शरीर लगभग एक जैसे संकेत देता है इसी वजह से लोग अक्सर भ्रम में पड़ जाते हैं।
क्यों होती हैं ये समस्याएं?
- डॉक्टर बताते हैं, पैनिक अटैक अचानक होने वाली चिंता या डर की स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को लगता है कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है। यह मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है। तनाव, अत्यधिक चिंता, फोबिया, कैफीन या नींद की कमी से ये समस्या ट्रिगर हो सकता है। यह खतरनाक महसूस हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह घातक नहीं होता।
- वहीं दूसरी तरफ दिल की मांसपेशियों तक रक्त प्रवाह अचानक रुक जाने के कारण हार्ट अटैक होता है। दिल की नसों में ब्लॉकेज होने के कारण ऑक्सीजन की कमी होने को इसका कारण माना जाता है। हार्ट अटैक के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं और आराम करने से भी कम नहीं होते। हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को इस समस्या का कारण माना जाता है।
कैसे जानें ये हार्ट अटैक है या पैनिक अटैक?
डॉक्टर कहते हैं, हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जबकि पैनिक अटैक आमतौर पर कुछ मिनटों में अपने आप शांत हो जाता है।
- पैनिक अटैक अक्सर तनाव, डर, ज्यादा चिंता, नींद की कमी या किसी ट्रिगर के कारण अचानक आता है। यह कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटे तक रह सकता है।
- वहीं हार्ट अटैक के लक्षण लगातार बढ़ते रहते हैं और आराम करने पर भी कम नहीं होते।
डॉक्टर बताते हैं, अगर सीने में दर्द लगातार बढ़ रहा है और ये बाएं हाथ या जबड़े तक फैल रहा है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर अचानक डर, घबराहट और सांस तेज होना महसूस हो और कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाए, तो यह पैनिक अटैक माना जाता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।