Jeans Option For Summer Fashion: गर्मियों का मौसम आते ही फैशन और आराम के बीच संतुलन बनाना एक चुनौती बन जाता है। खासकर जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए, तब भारी और टाइट जींस पहनना पूरे दिन असुविधाजनक महसूस करा सकता है।
Summer Fashion: भीषण गर्मी में जींस की जगह पहनें ये 5 हल्के और स्टाइलिश बॉटम्स, मिलेगा आराम और फैशन दोनों
Jeans Alternative For Women: 45 डिग्री की भीषण गर्मी में जींस पहनना कई लोगों के लिए असहज हो सकता है। ऐसे में लिनन पैंट्स, पलाज़ो, कॉटन ट्राउजर, कुलॉट्स और वाइड-लेग पैंट्स जैसे हल्के और हवा पार होने वाले बॉटम्स बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। ये न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि स्टाइलिश लुक भी देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिनन पैंट्स
-
लिनन फैब्रिक गर्मियों के लिए सबसे पसंदीदा माना जाता है।
-
यह हल्का, सॉफ्ट और हवा पार होने वाला होता है।
-
ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक हर जगह स्टाइलिश लगता है।
-
न्यूट्रल रंगों की लिनन पैंट्स इस सीजन में काफी ट्रेंड में हैं।
पलाज़ो पैंट्स
-
पलाजो का ढीला और फ्लोई डिज़ाइन गर्मी में आराम देता है।
-
एथनिक और वेस्टर्न दोनों टॉप्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
-
पूरे दिन पहनने पर भी भारीपन महसूस नहीं होता।
-
समर फैशन में पलाज़ो हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।
Palazzo Styling Tips: गर्मी में पलाजो पहनने के 5 बेस्ट तरीके, स्टाइल के साथ मिलेगा पूरा आराम
कॉटन ट्राउजर
-
कॉटन फैब्रिक पसीना जल्दी सोखता है।
-
फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक के लिए ट्राउजर उपयुक्त होता है।
-
ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
-
गर्मियों में काॅटन ट्राउजर स्टाइल और आराम का शानदार कॉम्बिनेशन है।
कुलॉट्स
-
कुलाॅट्स वाइड फिट और क्रॉप्ड लेंथ के कारण गर्मियों में बेहद आरामदायक लगता है।
-
यह मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देती हैं।
-
टी-शर्ट, शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ आसानी से स्टाइल की जा सकती हैं।
-
कम्फर्ट और फैशन का परफेक्ट मिश्रण है।