Immigration: यात्रा का शौक रखने वाले जीवन में एक बार विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं। भारत से बाहर कई देशों की खूबसूरती और लोकेशन भारतीयों को आकर्षित करती है। आजकल तो युवा पढ़ाई, नौकरी आदि के लिए भी विदेशों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में विदेश घूमने और वहां जाकर बसने का ख्वाब देखने वाले भारतीयों की कमी नहीं है। अगर आपका भी विदेश घूमने या वहां बसने का सपना है तो यह सपना अब आसानी से पूरा हो सकता है। विदेश जाने के लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट से लेकर वीजा तक के बिना विदेश जाना नामुमकिन होता है लेकिन दुनिया के पांच ऐसे देश हैं जो भारतीयों को अपने देश में बसने का मौका दे रहे हैं। इसके लिए आपको किसी दस्तावेज की भी जरूरत नहीं। महज आपके भारतीय पासपोर्ट से इन देशों में न केवल आपको एंट्री मिलेगी, बल्कि लंबे समय तक रहने का मौका भी मिलेगा। चलिए जानते हैं दुनिया के पांच देशों के बारे में, जो भारतीय पासपोर्ट के साथ आपको अपने देश में बसने का दे रहे हैं मौका।
बेल्जियम
बेल्जियम में आप बस सकते हैं, साथ ही नौकरी भी कर सकते हैं। मात्र दो हफ्ते काम करके आप स्थायी निवास परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा। यहां घूमने के लिए भी कई अच्छी जगहें हैं। बेल्जियम यूरोपीय संघ यानी ईयू लीग का हिस्सा है।
ऑस्ट्रिया
विदेश में रहने के सपने को आप ऑस्ट्रिया में पूरा कर सकते हैं। इस देश में रहने के लिए आपको तय कीमत चुकानी पड़ेगी। जिसके बाद आपको भारतीय पासपोर्ट के साथ डी वीजा श्रेणी की मदद से यहां 6 महीने के लिए रहने को मिल जाएगा। 6 महीने रहने के बाद आप ऑस्ट्रिया के स्थायी निवास परमिट के लिए पात्र हो जाएंगे।
बेलीज
लैटिन अमेरिका में मेक्सिको और ग्वाटेमाला के बीच बेलीज देश है। इस खूबसूरत देश में रहने की कीमत बहुत कम है। यहां रहना और बसना आपके लिए बहुत आसान रहेगा। 30 दिन के विजिटर वीजा पर आप बेलीज जाकर रह सकते हैं। 50 हफ्ते यानी लगभग 11 महीने आपको यहां रहना है, इसके लिए हर महीने अपने विजिटर वीजा को रिन्यू कराना पड़ेगा। तय समय पूरा होने पर लगभग 75000 रुपये फीस और कुछ वेरिफिकेशन दस्तावेज देकर आप बेलीज की स्थायी नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
कोस्टा रिका
अमेरिकी देश कोस्टा रिका प्रशांत महासागर और कैरिबियन सागर के बीत स्थित छोटा सा राष्ट्र है। ये काफी शांत और खूबसूरत देश है, जहां भारतीयों को रहने के लिए कम लागत खर्च करनी पड़ती है। यहां बसने के लिए आपको भारतीय पासपोर्ट और 1 लाख 86 हजार 498 रुपये की जरूरत होती है। यहां नौकरी मिलने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती, बस आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।