Vaishno Devi E Car Seva Kaise Book Karen: माता वैष्णो देवी की यात्रा देश की सबसे लोकप्रिय धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं। हालांकि करीब 13 किलोमीटर की चढ़ाई कई श्रद्धालुओं, खासकर बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।
{"_id":"6a279da0bbd98916810cc0b7","slug":"vaishno-devi-battery-car-booking-kaise-kare-e-car-service-fare-route-in-hindi-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा आसान हुई! इस सस्ती सेवा से मिनटों में पहुंच सकते हैं भवन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा आसान हुई! इस सस्ती सेवा से मिनटों में पहुंच सकते हैं भवन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:51 AM IST
सार
Vaishno Devi Battery Car Booking: वैष्णो देवी यात्रा में ई-कार (बैटरी कार) सेवा अर्धकुंवारी से भवन तक लगभग 6 किलोमीटर के रूट पर संचालित होती है। श्रद्धालु ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। वर्तमान में अर्धकुंवारी से भवन तक का किराया 450 रुपये प्रति व्यक्ति और भवन से अर्धकुंवारी वापसी का किराया 300 रुपये प्रति व्यक्ति है। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले यात्रियों के लिए उपयोगी मानी जाती है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी ई कार कैसे बुक करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्धकुंवारी, वैष्णो देवी मंदिर
- फोटो : Mata Vaishno Devi Shrine Board
वैष्णो देवी में ई-कार कहां से कहां तक चलती है?
- ई-कार सेवा कटरा से सीधे भवन तक नहीं जाती।
- यह सुविधा केवल अर्धकुंवारी से भवन तक उपलब्ध है।
- यह लगभग 6 किलोमीटर का मार्ग है।
- अर्धकुंवारी से भवन पैदल यात्रा में 2 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है।
- ई-कार इस दूरी को काफी कम समय में पूरा कर देती है।
Trending Videos
vaishno devi
- फोटो : Adobe stock
कितना है ई-कार का किराया?
- श्राइन बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अर्धकुंवारी से भवन तक एक तरफ का किराया 450 रुपये प्रति व्यक्ति है।
- वहीं भवन से अर्धकुंवारी वापसी का किराया 300 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
- दिव्यांग यात्रियों को कई मामलों में विशेष सुविधा भी दी जाती है।
- किराए में समय-समय पर बदलाव संभव है, इसलिए यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा
- फोटो : Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board
ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?
- ई-कार की ऑनलाइन बुकिंग श्राइन बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के जरिए की जा सकती है।
- सबसे पहले वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- फिर Battery Car Service का विकल्प चुनें।
- इसके बाद यात्रा की तारीख, समय और यात्रियों की जानकारी भरकर ऑनलाइन भुगतान करें।
- टिकट बुक होने के बाद ई-टिकट डाउनलोड कर लें।
- यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें।
विज्ञापन
वैष्णो देवी यात्रा
- फोटो : Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board
ऑफलाइन टिकट कहां मिलती है?
जो श्रद्धालु पहले से ऑनलाइन टिकट नहीं ले पाते, वे अर्धकुंवारी और भवन स्थित निर्धारित काउंटरों से ऑफलाइन टिकट लेने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, भीड़भाड़ वाले सीजन में सीटें सीमित होने के कारण अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग अधिक सुविधाजनक मानी जाती है।