Double Chin Kaise Kam Karen: आजकल डबल चिन यानी ठुड्डी के नीचे अतिरिक्त फैट की समस्या सिर्फ बढ़ते वजन तक सीमित नहीं रह गई है। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल, खराब पोस्चर, उम्र बढ़ना और जेनेटिक कारण भी डबल चिन बनने की वजह बन सकते हैं।
Double Chin Reduction: डबल चिन को कैसे कम करें? इस आसान व्यायाम से 7 दिन में दिख सकता है असर!
Face Yoga For Double Chin: डबल चिन कम करने के लिए चिन लिफ्ट, नेक स्ट्रेच और जॉ एक्सरसाइज जैसी फेस एक्सरसाइज मददगार हो सकती हैं। नियमित रूप से 5-10 मिनट तक इन व्यायामों को करने, संतुलित आहार लेने और वजन नियंत्रित रखने से एक सप्ताह के भीतर चेहरे में हल्का फर्क महसूस किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है चिन लिफ्ट एक्सरसाइज?
चिन लिफ्ट एक सरल फेस योगा एक्सरसाइज है जो ठुड्डी, गर्दन और जबड़े की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।
कैसे करें?
- इसे करने के लिए सीधे बैठें या खड़े हों।
- सिर को ऊपर की ओर उठाएं और छत की तरफ देखें।
- अब होंठों को ऐसे आगे बढ़ाएं जैसे आप हवा में किस करने की कोशिश कर रहे हों।
- इस स्थिति में 10 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं। इसे 10-15 बार दोहराएं।
ई-ओ की आवाज निकालें
- चेहरे को ऊपर छत की तरफ करें।
- अब मुंह से पहली ई की आवाज निकालें
- उसके बाद होंठो को राउंड करते हुए ओ बोलें।
- ई और ओ वाली चेहरे की मुद्रा को बार-बार दोहराएं।
- इससे चेहरे की मांसपेशियों, जाॅ लाइन और नेक पर खिंचाव आता है।
डबल चिन कम करने में कैसे मदद करती है?
- ये व्यायाम गर्दन और जॉ लाइन के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय करती है।
- नियमित रूप से करने पर इस क्षेत्र में कसाव महसूस हो सकता है।
- चेहरे की बनावट अधिक शार्प दिख सकती है।
- हालांकि, यदि डबल चिन का मुख्य कारण अतिरिक्त शरीर वसा है, तो वजन कम करना भी जरूरी होगा।
बेहतर परिणाम के लिए अपनाएं ये आदतें
- केवल एक्सरसाइज पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार लेना भी महत्वपूर्ण है।
- अधिक पानी पिएं, प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं और पर्याप्त प्रोटीन व फाइबर का सेवन करें।
- इससे शरीर का अतिरिक्त फैट कम करने में मदद मिल सकती है।
कितने दिनों में दिख सकता है असर?
डबल चिन कम होना व्यक्ति की उम्र, वजन, लाइफस्टाइल और शरीर की संरचना पर निर्भर करता है। यदि एक्सरसाइज नियमित रूप से की जाए और साथ में स्वस्थ खानपान अपनाया जाए, तो कुछ लोगों को एक सप्ताह में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है। हालांकि स्पष्ट परिणाम देखने में कई सप्ताह या महीनों का समय भी लग सकता है।