सब्सक्राइब करें

Double Chin Reduction: डबल चिन को कैसे कम करें? इस आसान व्यायाम से 7 दिन में दिख सकता है असर!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 09 Jun 2026 10:31 AM IST
सार

Face Yoga For Double Chin: डबल चिन कम करने के लिए चिन लिफ्ट, नेक स्ट्रेच और जॉ एक्सरसाइज जैसी फेस एक्सरसाइज मददगार हो सकती हैं। नियमित रूप से 5-10 मिनट तक इन व्यायामों को करने, संतुलित आहार लेने और वजन नियंत्रित रखने से एक सप्ताह के भीतर चेहरे में हल्का फर्क महसूस किया जा सकता है।

विज्ञापन
Double Chin Reduction Tips In hindi Double Chin Kaise Kam Karen Exercise
डबल चिन कैसे कम करें - फोटो : AI

Double Chin Kaise Kam Karen: आजकल डबल चिन यानी ठुड्डी के नीचे अतिरिक्त फैट की समस्या सिर्फ बढ़ते वजन तक सीमित नहीं रह गई है। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल, खराब पोस्चर, उम्र बढ़ना और जेनेटिक कारण भी डबल चिन बनने की वजह बन सकते हैं।



चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करने वाली यह समस्या कई लोगों के आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। यही कारण है कि लोग डबल चिन कम करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट और कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का सहारा लेते हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ आसान फेस एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल बदलावों की मदद से डबल चिन को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इनमें सबसे लोकप्रिय व्यायाम चिन लिफ्ट एक्सरसाइज मानी जाती है, जिसे घर पर बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है। यह व्यायाम गर्दन और जबड़े की मांसपेशियों को सक्रिय बनाती है और चेहरे के निचले हिस्से को टोन करने में मदद करती है।

अगर आप भी डबल चिन की समस्या से परेशान हैं और बिना ज्यादा खर्च किए इसका समाधान चाहते हैं, तो यह आसान एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। नियमित अभ्यास के साथ कुछ लोगों को एक सप्ताह के भीतर चेहरे में हल्का बदलाव और कसाव महसूस होने लगता है। आइए जानते हैं इस व्यायाम को करने का सही तरीका और इसके फायदे।

 

Double Chin Reduction Tips In hindi Double Chin Kaise Kam Karen Exercise
डबल चिन को कम करने के लिए एक्सरसाइज - फोटो : Amar Ujala

क्या है चिन लिफ्ट एक्सरसाइज?

चिन लिफ्ट एक सरल फेस योगा एक्सरसाइज है जो ठुड्डी, गर्दन और जबड़े की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

कैसे करें?

  • इसे करने के लिए सीधे बैठें या खड़े हों।
  • सिर को ऊपर की ओर उठाएं और छत की तरफ देखें।
  • अब होंठों को ऐसे आगे बढ़ाएं जैसे आप हवा में किस करने की कोशिश कर रहे हों।
  • इस स्थिति में 10 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं। इसे 10-15 बार दोहराएं।
Trending Videos
Double Chin Reduction Tips In hindi Double Chin Kaise Kam Karen Exercise
डबल चिन के लिए योग - फोटो : Adobe

ई-ओ की आवाज निकालें

  • चेहरे को ऊपर छत की तरफ करें।
  • अब मुंह से पहली ई की आवाज निकालें
  • उसके बाद होंठो को राउंड करते हुए ओ बोलें।
  • ई और ओ वाली चेहरे की मुद्रा को बार-बार दोहराएं।
  • इससे चेहरे की मांसपेशियों, जाॅ लाइन और नेक पर खिंचाव आता है।
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Chin Reduction Tips In hindi Double Chin Kaise Kam Karen Exercise
डबल चिन - फोटो : Adobe Stock

डबल चिन कम करने में कैसे मदद करती है?

  • ये व्यायाम गर्दन और जॉ लाइन के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय करती है।
  • नियमित रूप से करने पर इस क्षेत्र में कसाव महसूस हो सकता है।
  • चेहरे की बनावट अधिक शार्प दिख सकती है।
  • हालांकि, यदि डबल चिन का मुख्य कारण अतिरिक्त शरीर वसा है, तो वजन कम करना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
Double Chin Reduction Tips In hindi Double Chin Kaise Kam Karen Exercise
फेस योगा - फोटो : Adobe Stock

बेहतर परिणाम के लिए अपनाएं ये आदतें

  • केवल एक्सरसाइज पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित आहार लेना भी महत्वपूर्ण है।
  • अधिक पानी पिएं, प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं और पर्याप्त प्रोटीन व फाइबर का सेवन करें।
  • इससे शरीर का अतिरिक्त फैट कम करने में मदद मिल सकती है।


कितने दिनों में दिख सकता है असर?

डबल चिन कम होना व्यक्ति की उम्र, वजन, लाइफस्टाइल और शरीर की संरचना पर निर्भर करता है। यदि एक्सरसाइज नियमित रूप से की जाए और साथ में स्वस्थ खानपान अपनाया जाए, तो कुछ लोगों को एक सप्ताह में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है। हालांकि स्पष्ट परिणाम देखने में कई सप्ताह या महीनों का समय भी लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed