भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ग्राम चौपाल कर मोदी व योगी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष सीतापुर दौरे पर थे। जहां उन्होंने जिले की सबसे बड़ी ग्रामसभा गोलोक कोडर के आजादनगर में ग्राम चौपाल की।
उन्होंने इसी गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्यारेलाल गौतम और गांव प्रभारी बृजेश निषाद की रसोई में बना भोजन किया। इस दौरान सभी को पत्लत और मिट्टी के बर्तनों में खाना परोसा गया।
प्यारेलाल गौतम और बृजेश निषाद ने अपनी पार्टी के मुखिया के लिए पालक की दाल के अलावा मक्के व बेसन की रोटी बनवाई और मीठे में देशी खरिका परोसा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा और विधायक ज्ञान तिवारी, अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा भी मौजूद थे।