Gita Jayanti 2025 Wishes In Hindi: हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2025 में यह पर्व 1 दिसंबर को पड़ रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु को समर्पित मोक्षदा एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। कहा जाता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का अद्भुत ज्ञान प्रदान किया था, जिसके बाद अर्जुन युद्ध के लिए तैयार हुए। इसलिए इस दिन गीता के पाठ को अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे जीवन की अनेक कठिनाइयों का समाधान होता है।
Gita Jayanti 2025: गीता जयंती के अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
Gita Jayanti 2025 Wishes: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। आप इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजकर गीता जयंती को और अधिक विशेष बना सकते हैं।
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
बनकर कृष्ण किसी अर्जुन को हिम्मत देना
जिंदगी मिली है तो, इसे भगवद्गीता के अनुसार जीना
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
क्यों व्यर्थ की चिंता करते हो?
किससे व्यर्थ डरते हो?
कौन तुम्हें मार सक्ता है?
आत्मा न पैदा होती है, न मरती है।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
शस्त्र इस आत्मा को काट नहीं सकते,
अग्नि इसको जला नहीं सकती,
जल इसको गीला नहीं कर सकता और
वायु इसे सुखा नहीं सकती।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं