सब्सक्राइब करें

Margashirsha Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान, धन लाभ के बनेंगे योग

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 02 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 'मार्गशीर्ष पूर्णिमा' कहते हैं। इस साल 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। यह 2025 की अंतिम पूर्णिमा भी है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की उपासना का विधान है।

विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2025 daan according to zodiac sign benefits in hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 - फोटो : Amar Ujala

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 'मार्गशीर्ष पूर्णिमा' कहते हैं। इस साल 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। यह 2025 की अंतिम पूर्णिमा भी है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की उपासना का विधान है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, मार्गशीर्ष श्रीहरि का प्रिय मास है और इस माह की पूर्णिमा तिथि पर पूजा-पाठ सहित उपवास रखने से प्रभु की असीम कृपा मिलती हैं। साथ ही साधक के बड़े से बड़े दुखों का अंत भी होता है। हालांकि, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दान-दक्षिणा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और कर्ज-रोग जैसी परेशानियों से राहत मिलती हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के मुताबिक भी इस तिथि पर दान कर सकते हैं। इसके प्रभाव से कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी शुभ होती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Margashirsha Purnima 2025 daan according to zodiac sign benefits in hindi
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : adobe

पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें दान
 

  • मेष राशि वालों को मसूर की दाल का दान करना चाहिए। यह आपके लिए शुभ होता है। इसके अलावा लाल रंग की अन्य चीजों का दान करना भी कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से ऊर्जा में वृद्धि होती है।
  • वृषभ राशि वालों को सफेद चीजें जैसे चावल, दूध, दही व सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। इसके प्रभाव से मानसिक शांति प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2025 daan according to zodiac sign benefits in hindi
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
  • मिथुन राशि के लोग हरी मूंग व हरी सब्जियां दान करें। इससे व्यापार में लाभ, करियर में सफलता व परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलते हैं।
  • कर्क राशि वालों को मिश्री या जल का दान करना चाहिए। इसके प्रभाव से भौतिक सुख में वृद्धि और सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
Margashirsha Purnima 2025 daan according to zodiac sign benefits in hindi
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : freepik
  • सिंह राशि के लोग तांबे के बर्तन दान करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान गुड़ का दान करने से रिश्तों में मिठास बढ़ती हैं।
  • कन्या राशि के लोग हरे वस्त्रों का दान करें। इससे सेहत में सुधार, तनाव में कमी, कर्ज से राहत और व्यापार में धन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2025 daan according to zodiac sign benefits in hindi
Margashirsha Purnima 2025 - फोटो : instagram
  • तुला राशि वालों को सफेद वस्त्र व चावल का दान करना चाहिए। इससे धन की देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हैं।
  • वृश्चिक राशि वाले धन का दान करें। इसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आते हैं। साथ ही करियर-कारोबार में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
 

Margashirsha Purnima 2025: साल की आखिरी पूर्णिमा पर भद्रा, जानें क्या रहेगा स्नान-दान का समय

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed