सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: भूलकर भी मुफ्त में न लें ये चार चीजें, वरना आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 08 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

हमारे समाज में चीजों का लेन-देन करना बहुत आम बात है। मगर वास्तु के अनुसार, कुछ चीजों का लेनदेन करने से इंसान को बचना चाहिए। खासतौर पर कुछ चीजों को मुफ्त में तो बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Do not take these four things for free otherwise you may have to face in hindi disprj
इन चीजों को मुफ्त में न लें - फोटो : Adobe Stock

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को मुफ्त में लेना शुभ नहीं माना जाता है। इन चीजों को लेने से आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक कलह जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारे समाज में चीजों का लेन-देन करना बहुत आम बात है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मुफ्त में लेने से बचना चाहिए? जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें मुफ्त में लेने से आर्थिक तंगी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनको मुफ्त में नहीं लेना चाहिए।

Trending Videos
Do not take these four things for free otherwise you may have to face in hindi disprj
रसोई में चीजों का गिरना शुभ या अशुभ - फोटो : Adobe Stock

1. नमक
नमक को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को कभी भी किसी से मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से रोग और कर्ज बढ़ सकते हैं। अगर किसी कारणवश नमक लेना पड़े तो बदले में कुछ दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do not take these four things for free otherwise you may have to face in hindi disprj
इन चीजों को मुफ्त में न लें - फोटो : Adobe Stock

2. सुई
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कपड़े सिलने वाली सुई को भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए और न ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है और रिश्तों में खटास आ सकती है। सुख-शांति भी नष्ट हो सकती है। सुई देने से परिवार में पारिवारिक कलह बढ़ता है।

Do not take these four things for free otherwise you may have to face in hindi disprj
इन चीजों को मुफ्त में न लें - फोटो : Adobe Stock

3. लोहे की चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लोहे की चीजें मुफ्त में लेने से बचना चाहिए। लोहे को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है और शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। अगर हम किसी से लोहे की चीज मुफ्त में लेते हैं, तो यह माना जाता है कि हम शनि देव का ऋण ले रहे हैं। शनि देव के ऋण के कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। जैसे कि आर्थिक तंगी, रोग, और पारिवारिक कलह। इसलिए, लोहे की चीजें हमेशा खरीदकर ही लेनी चाहिए। अगर किसी कारणवश लोहे की चीज लेनी ही पड़े तो बदले में कुछ देना चाहिए।

विज्ञापन
Do not take these four things for free otherwise you may have to face in hindi disprj
रसोई में चीजों का गिरना शुभ या अशुभ - फोटो : Adobe Stock

4. सरसो का तेल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सरसों का तेल धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। इसे मुफ्त में लेना या देना धन हानि का कारण बन सकता है। मान्यता है कि सरसों का तेल एक ऊर्जा का वाहक होता है और जब इसे मुफ्त में दिया या लिया जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed