सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Remedies For Success: क्या काम में बार-बार आ रही हैं रुकावटें ? इन सरल उपायों से करें दूर

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 12 Mar 2026 03:08 PM IST
सार

Remedies for Achieving Success: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जीवन में आने वाली कई बाधाओं को कुछ सरल उपायों से भी दूर किया जा सकता है। इससे सकारात्मकता का संचार भी होता है। ऐसे में आइए इन सरल उपायों को जानते हैं।

विज्ञापन
Remedies for Achieving Success in career and Business know astrological remedies
Remedies for Achieving Success - फोटो : अमर उजाला

Remedies for Achieving Success: सफलता पाने के लिए हर इंसान मेहनत करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, व्यक्ति पूरी लगन और मेहनत से काम करता है परंतु इसके बावजूद उसे मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते हैं। अब चूंकि लगातार प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलती, इसलिए मन में निराशा और हताशा का भाव पैदा होने लगता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जीवन में आने वाली कई बाधाएं ग्रहों की स्थिति या नकारात्मक ऊर्जा के कारण भी हो सकती हैं। ऐसे में कुछ सरल उपाय करने से उन सभी रुकावटों को कम किया जा सकता है। ऐसे में आइए इन सरल उपायों को जानते हैं।



Masik Shivratri 2026: कब है चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि? जानें सही तिथि और पूजा विधि

Trending Videos
Remedies for Achieving Success in career and Business know astrological remedies
Remedies for Achieving Success - फोटो : freepik
  • ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जीवन में नौ ग्रहों की शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक सूखे नारियल के अंदर घी और चीनी भर दें। इसके बाद इस नारियल को घर के पास किसी पेड़ के नीचे रख दें। ध्यान रखें कि, स्थान के पास चींटियों का बिल अवश्य हों। इस सरल उपाय से सफलता की प्राप्ति व सभी तरह की रूकावटें दूर होती हैं।


Chaiti Chhath 2026: कब से शुरू है चैती छठ? जान लें नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Remedies for Achieving Success in career and Business know astrological remedies
Remedies for Achieving Success - फोटो : Freepik.com
  • माना जाता है कि, अगर किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय एक चुटकी हींग अपने ऊपर से 7 बार वार कर उत्तर दिशा की ओर फेंक दें। इसके प्रभाव से कार्यों के सफल होने के योग बनते हैं।
  • हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए व्यक्ति को नियमित रूप से उनकी पूजा करनी चाहिए। यह बेहद शुभ होता है और इसके प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होने लगती हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
Remedies for Achieving Success in career and Business know astrological remedies
Remedies for Achieving Success - फोटो : adobe
  • रोजाना भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इस दौरान रुद्राक्ष की माला लेकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें। इससे मन शांत होता है।
  • माना जाता है कि, अगर दिन का प्रारंभ सूर्य देव को जल देने से की जाए, तो व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, भाग्य मजबूत होता है। साथ ही कार्यों में सफलता मिलने के मार्ग खुलने लगते हैं।


पीपल की पूजा से दूर होती है शनि पीड़ा, पुराणों में बताया गया विशेष महत्व
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 कितने दिन के होंगे नवरात्रि ? जानें तिथि से लेकर कन्या पूजन तक की जानकारी

विज्ञापन
Remedies for Achieving Success in career and Business know astrological remedies
Remedies for Achieving Success - फोटो : freepik
रोजाना इन मंत्रों का भी अवश्य करें जाप

1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥


2. ॐ गं गणपतये नमः 

 

Radha Rani Naam Jap: चिंता को दूर करते हैं राधा रानी के ये शक्तिशाली नाम, अवश्य करें इनका जाप

Kharmas 2026: कब से लगेगा खरमास? जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed