AC Tips: इस साल ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो के प्रभाव के कारण रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। दिल्ली और देश के बाकी कई शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। ऐसे में इस साल बड़ी संख्या में लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घरों में एसी को लगवाया है। हालांकि, अब मानसून के सीजन ने दस्तक दे दिया है। इस कारण लोगों को गर्मी से तो राहत जरूर मिली है। वहीं रह रहकर उमस भी काफी पड़ रही है। अगर आप उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी का उपयोग कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। क्या आप इस बारे में जानते हैं कि उमस भरी गर्मी में एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। मानसून के सीजन में उमस भरी गर्मी में एसी के टेंपरेचर में आपको कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जरूर जान लें ये बात वरना आ सकती हैं दिक्कतें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन