सब्सक्राइब करें

Cyber Fraud Alert: AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 12 Mar 2026 05:02 PM IST
सार

Do Not Share These Information With AI: अगर आप नहीं चाहते कि आपका खाता खाली हो जाए, तो कभी एआई को कुछ जानकारी देने से बचें। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
AI Safety Tips do not share these information with AI
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी - फोटो : Adobe stock
AI Safety Tips: आज के डिजिटल दौर में एआई टूल्स और ऑनलाइन चैटबॉट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ये सुविधाजनक जरूर हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि किसी भी हालत में अपनी संवेदनशील जानकारी इन प्लेटफॉर्म्स को साझा नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपनी पर्सनल जानकारी एआई टूल्स पर देते हैं तो साइबर अपराधी इसका फायदा उठा सकते हैं।


ऐसे डेटा का गलत इस्तेमाल होने पर आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, पहचान चोरी हो सकती है और आपकी ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसलिए हर उपयोगकर्ता को सतर्क रहना और केवल भरोसेमंद, आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही निजी जानकारी साझा करना जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि एआई को भूल से भी क्या जानकारियां नहीं देनी चाहिए।

 
Trending Videos
AI Safety Tips do not share these information with AI
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी - फोटो : Adobe Stock
1. बैंकिंग और वित्तीय जानकारी

बैंकिंग संबंधी जानकारी में आपके बैंक अकाउंट नंबर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड का विवरण, यूपीआई पिन, नेट बैंकिंग पासवर्ड और ओटीपी शामिल हैं। यह जानकारी एआई टूल्स को देने पर सबसे बड़ा खतरा होता है। अपराधी इन प्लेटफॉर्म्स के डेटा ट्रैफिक को ट्रैक कर सीधे आपके बैंक खाते से पैसा निकाल सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
AI Safety Tips do not share these information with AI
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी - फोटो : Freepik
2. पासवर्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल्स

ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए यूज़रनेम, पासवर्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल्स सबसे संवेदनशील जानकारी होती है। यह न केवल बैंक अकाउंट, बल्कि ईमेल, सोशल मीडिया, गेमिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। अगर यह जानकारी एआई टूल्स या चैटबॉट्स को दे दी जाती है, तो अपराधी इसे हैकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पासवर्ड लीक होने पर अकाउंट को तुरंत नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है और आपकी निजी बातचीत, फोटो और डेटा चोरी हो सकता है।

 
AI Safety Tips do not share these information with AI
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी - फोटो : Amar Ujala
3. व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी

व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी में पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि, घर का पता और मोबाइल नंबर शामिल हैं। यह जानकारी लीक होने पर अपराधी आपकी पहचान चोरी कर सकते हैं, फर्जी अकाउंट बना सकते हैं और बैंकिंग फ्रॉड कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
AI Safety Tips do not share these information with AI
AI टूल्स को गलती से भी न दें ये जानकारी - फोटो : Adobe Stock
4. संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स

पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, राशन कार्ड या किसी अन्य सरकारी दस्तावेज़ जैसी चीज़ें भी संवेदनशील मानी जाती हैं। यदि इन्हें एआई टूल्स में डाल दिया जाए तो आपके पहचान और कानूनी सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। अपराधी इन दस्तावेज़ों की नकल करके किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी काम में आपकी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे दस्तावेज़ हमेशा सुरक्षित जगह पर रखें और केवल भरोसेमंद संस्थाओं को ही दें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed