Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
ATM Fraud Warning How scammers use Thermal Scanning to steal your PIN without cameras or cloning
{"_id":"6a2793e61deeae94130aacbd","slug":"atm-fraud-warning-how-scammers-use-thermal-scanning-to-steal-your-pin-without-cameras-or-cloning-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Pin Hack: बिना कैमरा और बिना क्लोनिंग के भी चोरी हो रहा है एटीएम पिन, जानिए 'थर्मल स्कैनिंग' का नया खेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Pin Hack: बिना कैमरा और बिना क्लोनिंग के भी चोरी हो रहा है एटीएम पिन, जानिए 'थर्मल स्कैनिंग' का नया खेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:47 AM IST
सार
How Scammers Steal ATM Pin?: एटीएम पिन चोरी करने के लिए चोर कई तरीके अपनाते हैं। मगर इन दिनों पिन चुराने का एक नया तरकीब देखने को मिल रहा है। आइए इस लेख में जानते हैं कि थर्मल स्कैनिंग के माध्यम से चोर एटीएम पिन की चोरी कैसे करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम पिन हैक करने का तरीका
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ATM Pin Theft Thermal Scanning: आज के डिजिटल दौर में एटीएम से पैसे निकालते समय हम अक्सर छिपे हुए कैमरे या कार्ड क्लोनिंग डिवाइस से बचकर रहते हैं। मगर अब जालसाजों ने ठगी का एक ऐसा नया और खतरनाक तरीका निकाला है, जिसमें न तो किसी कैमरे की जरूरत है और न ही आपके कार्ड को क्लोन करने की।
इसे 'थर्मल स्कैनिंग' का नया खेल कहा जा रहा है, जो कि पिन चोरी का एक ऐसा अनोखा तरीका है जिसे जानकर आपको किसी फिल्म की कहानी जैसा लगेगा। इसमें चोर आपके जाने के तुरंत बाद कीपैड पर बटनों की गर्मी देखकर आपका सीक्रेट पिन चुरा लेते हैं। आइए बिल्कुल सरल भाषा में समझते हैं कि यह पूरा खेल कैसे होता है और इससे कैसे बचें।
2 of 5
ATM
- फोटो : AI
क्या है थर्मल स्कैनिंग का खेल?
जब आप एटीएम मशीन के कीपैड पर उंगलियों से अपना पिन दबाते हैं, तो आपकी उंगलियों की गर्मी उन बटनों पर ट्रांसफर हो जाती है।
आपके जाने के तुरंत बाद चोर एक खास थर्मल इमेजिंग कैमरे से कीपैड की फोटो ले लेते हैं। इस फोटो में साफ दिख जाता है कि कौन से बटन हाल ही में दबाए गए थे।
3 of 5
atm
- फोटो : Adobe Stock
प्लास्टिक और मेटल कीपैड का अंतर
वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तकनीक प्लास्टिक वाले कीपैड पर सबसे ज्यादा असरदार (करीब 80% सटीक) हो सकती है क्योंकि प्लास्टिक गर्मी को लंबे समय तक रोक कर रखता है।
इसके विपरीत, जो एटीएम मशीनें पूरी तरह मेटल या स्टील के कीपैड वाली होती हैं, उन पर थर्मल स्कैनिंग काम नहीं कर पाती क्योंकि मेटल बहुत जल्दी ठंडा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बटन दबाने का क्रम कैसे पता चलता है
- फोटो : Adobe Stock
बटन दबाने का क्रम कैसे पता चलता है
थर्मल फोटो में जो बटन सबसे ज्यादा लाल या चमकदार दिखता है, वह सबसे आखिरी में दबाया गया होता है।
वहीं जो बटन थोड़ा धुंधला या कम गर्म होता है, वह सबसे पहले दबाया गया होता है। इसी गर्मी के रंग को देखकर चोर आसानी से आपके 4 अंकों के पिन का सही क्रम पता लगा लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बचाव के लिए अपनाएं यह आसान ट्रिक
- फोटो : Adobe Stock
बचाव के लिए अपनाएं यह आसान ट्रिक
इस शातिर ठगी से बचने का सबसे सरल उपाय यह है कि जब आप एटीएम में अपना पिन एंटर कर रहे हों, तो अपनी बाकी उंगलियों या पूरी हथेली को अन्य बटनों पर भी हल्का सा रख दें।
ऐसा करने से कीपैड के कई सारे बटनों पर एक जैसी गर्मी फैल जाएगी और चोर कभी भी सही पिन का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।