How To Increase Bike Tyre Lifespan: हम सभी अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटर की माइलेज और सर्विसिंग का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन टायरों की तरफ हमारा ध्यान तभी जाता है जब वे पूरी तरह घिस जाते हैं या पंचर होने लगते हैं। कारों में टायरों की उम्र बढ़ाने के लिए उन्हें आपस में अदला-बदली करने की सलाह दी जाती है, जिसे देखकर कई आम इंसानों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या बाइक के अगले और पिछले टायर को भी आपस में बदला जा सकता है?
{"_id":"6a16bf1e95cf6ce2120de751","slug":"bike-tyre-rotation-hack-should-you-swap-front-and-rear-motorcycle-tyres-to-increase-lifespan-in-hindi-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: क्या बाइक के टायर को आपस में बदलना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते हैं इसका सही जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bike Tips: क्या बाइक के टायर को आपस में बदलना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते हैं इसका सही जवाब
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 27 May 2026 03:23 PM IST
सार
Bike Tyre Rotation Guide: कई बार लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या अपनी बाइक के टायर को आपस में बदल सकते हैं? ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोगों को इसके बारे में गलत जानकारी है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल के टायर आपस में बदल सकते हैं या नहीं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के अगले और पिछले टायर का साइज
- फोटो : Adobestock
बाइक के अगले और पिछले टायर का साइज और डिजाइन अलग होता है
- अधिकांश मोटरसाइकिलों में पीछे का टायर आगे के टायर के मुकाबले काफी चौड़ा और बड़ा होता है ताकि गाड़ी को बेहतर ग्रिप और मजबूती मिल सके।
- इसलिए साइज और थ्रेड का यह तकनीकी अंतर दोनों टायरों को एक-दूसरे की जगह नहीं फिट किया जा सकता है।
- बता दें कि अगले टायर का काम दिशा बदलना और पानी को काटना होता है, जबकि पिछले टायर का काम इंजन की पूरी ताकत को सड़क पर ट्रांसफर करना होता है।
Trending Videos
जबरदस्ती टायर बदलने से होने वाले बड़े नुकसान और खतरे
- फोटो : Adobe Stock
जबरदस्ती टायर बदलने से होने वाले बड़े नुकसान और खतरे
- अगर आप किसी जुगाड़ से दोनों टायरों को आपस में बदल भी दें, तो बाइक का पूरा संतुलन बिगड़ जाएगा और तेज रफ्तार में गाड़ी लहराने लगेगी।
- पीछे छोटा टायर लगाने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा, जिससे आपकी बाइक की माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों पूरी तरह खराब हो जाएगी।
- बता दें कि मोड़ पर मुड़ते समय चौड़ा टायर आगे होने की वजह से हैंडल बहुत भारी हो जाएगा और गाड़ी के अचानक फिसलने का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल टायरों की उम्र बढ़ाने के असली और सुरक्षित हैक्स
- फोटो : FREEPIK
मोटरसाइकिल टायरों की उम्र बढ़ाने के असली और सुरक्षित हैक्स
- हफ्ते में कम से कम एक बार टायरों में कंपनी द्वारा बताए गए नियम के अनुसार सही हवा का प्रेशर जरूर चेक करवाएं, कम हवा से टायर जल्दी घिसते हैं।
- अगर आपकी बाइक में दोनों टायर बिल्कुल एक ही साइज के हैं (जैसे कुछ मोपेड या स्कूटर में), तो ही आप आधिकारिक मैकेनिक की सलाह पर उन्हें आपस में रोटेट करा सकते हैं।
- टायर के बीच में बने खांचों पर नजर रखें, अगर खांचे घिसकर समतल हो गए हैं, तो जुगाड़ करने के बजाय तुरंत नया टायर लगवाएं।
विज्ञापन
नौतपा में टायर सेफ्टी के जरूरी नियम
- फोटो : Adobe Stock
नौतपा में टायर सेफ्टी के जरूरी नियम
- भीषण गर्मी में टायरों के अंदर की हवा गर्म होकर फैलती है, जिससे बचने के लिए साधारण हवा की जगह टायर में 'नाइट्रोजन गैस' डलवाएं।
- बाइक पर क्षमता से अधिक वजन या तीन सवारी बैठाकर सफर न करें, इससे टायरों पर अचानक दबाव बढ़ता है और सफर के दौरान टायर फटने का डर रहता है।
- बाइक को सीधी और तेज धूप में लंबे समय तक खड़ी रखने से बचें, क्योंकि गर्मी से टायर का रबड़ कड़क होकर चटकने लगता है।