How to Clean Yellow Headlights With Toothpaste: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जब कार या बाइक थोड़ी सी भी पुरानी होने लगती है, तो उसके हेडलाइटा की शीशा पीला पड़ने लगता है। इस पीलापन की वजह से वो हल्का धूंधला भी होने लगता है। असल में सूरज की तेज धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण हेडलाइट के प्लास्टिक पर एक थिक ऑक्सीडेशन की परत जम जाती है। इसकी वजह से रात के समय हेडलाइट की रोशनी काफी कम हो जाती है, जिससे गाड़ी चलाना काफी खतरनाक हो जाता है।
DIY Headlight Clean: गाड़ी की हेडलाइट पर आ गया है पीलापन, टूथपेस्ट की मदद से ऐसे हो सकता है नया
DIY Car Headlight Cleaning Hacks: पुरानी गाड़ियों की हेडलाइट में अक्सर पीलापन देखने को मिलता है। ऐसा होना सामान्य है, लेकिन ये आपके हेडलाइन की लाइट को कम कर देता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी को साफ करने के बारे में समझते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई प्रक्रिया शुरू करने से पहले करें यह जरूरी तैयारी
- सबसे पहले एक गीले सूती कपड़े और शैम्पू की मदद से हेडलाइट पर जमी ऊपरी धूल और कीचड़ को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें।
- हेडलाइट के चारों तरफ की गाड़ी की बॉडी या पेंट पर मास्किंग टेप लगा दें, ताकि रगड़ते समय गाड़ी के ओरिजिनल पेंट पर कोई स्क्रैच न आए।
- इस हैक के लिए सिर्फ साधारण सफेद टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जेल या फ्लेवर वाले टूथपेस्ट का उपयोग बिल्कुल न करें।
- अपनी उंगली या ब्रश की मदद से धुंधली हेडलाइट के पूरे शीशे पर टूथपेस्ट की एक मोटी और बराबर परत अच्छी तरह लेप दें।
- टूथपेस्ट में मौजूद बारीक 'एब्रैसिव' कण बिना शीशे को नुकसान पहुंचाए प्लास्टिक पर जमी पीली ऑक्सीडेशन की परत को धीरे-धीरे पूरी तरह काट देते हैं।
- अब एक साफ, सूखे सूती कपड़े या पुराने टूथब्रश को हल्का सा गीला करके हेडलाइट पर गोल-गोल घुमाते हुए 5 मिनट तक रगड़ें।
हेडलाइट को लंबे समय तक नया बनाए रखने के टिप्स
शीशे को धुलते समय ये सावधानी जरूर बरतें
- अच्छी तरह रगड़ने के बाद, एक साफ गीले कपड़े या पानी की सीधी बौछार से पूरी हेडलाइट को धो लें ताकि पेस्ट का कोई अंश न बचे।
- अगर पीलापन बहुत ज्यादा पुराना और कड़ा है, तो टूथपेस्ट के साथ थोड़ा सा खाने वाला बेकिंग सोडा मिलाकर रगड़ने से दोगुना तेजी से सफाई होती है।
- धोने के बाद हेडलाइट को एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें, आप देखेंगे कि पीलापन गायब हो चुका है और शीशा बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर चमक रहा है।