Delhi Metro Smart Card Rules: दिल्ली मेट्रो रोजाना लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। आज के समय इसे दिल्ली का लाइफलाइन भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी वजह से दिल्ली का ट्रैफिक यातायात सुविधाएं सुचारू रूप से चलती हैं। ऐसे में मेट्रो में सफर को आसान और कैशलेस बनाने के लिए ज्यादातर लोग 'स्मार्ट कार्ड' का इस्तेमाल करते हैं।
{"_id":"6a27fb9363124ba2280c8337","slug":"delhi-metro-smart-card-check-maximum-balance-limit-card-validity-and-rules-in-hindi-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro : मेट्रो कार्ड कितने वर्षों तक वैध रहता है, यहां जानें कितना रख सकते हैं इसमें अधिकतम बैलेंस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Delhi Metro : मेट्रो कार्ड कितने वर्षों तक वैध रहता है, यहां जानें कितना रख सकते हैं इसमें अधिकतम बैलेंस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:10 PM IST
सार
DMRC Metro Card Validity: दिल्ली मेट्रो कार्ड से जुड़े कुछ नियम के बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। जैसे उसमें अधिकितम कितना बैलेंस रख सकते हैं, या फिर एक मेट्रो कार्ड वैधता कितने दिनों की होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो कार्ड से जुड़े कुछ नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो कार्ड की वैधता का नियम
- फोटो : AdobeStock
मेट्रो कार्ड की वैधता का नियम
- दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड खरीदने या आखिरी बार रिचार्ज कराने की तारीख से पूरे 10 साल तक वैध रहता है।
- पहले यह समय सीमा कम थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने इसे बढ़ाकर 10 साल कर दिया है।
- अगर आप अपने कार्ड को लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं, तो हर रिचार्ज के साथ इसकी वैलिडिटी आगे बढ़ती जाती है।
अधिकतम और न्यूनतम बैलेंस की सीमा
- फोटो : AdobeStock
अधिकतम और न्यूनतम बैलेंस की सीमा
- आप अपने दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड में अधिकतम तीन हजार रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं।
- वहीं, कार्ड को चालू रखने और यात्रा शुरू करने के लिए इसमें कम से कम 50 रुपये का न्यूनतम बैलेंस होना अनिवार्य है।
- अगर आपके कार्ड में 50 रुपये से कम पैसे हैं, तो स्टेशन का एंट्री गेट नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम से कम कितने का होता है रिचार्ज
- फोटो : freepik
कम से कम कितने का होता है रिचार्ज
- मेट्रो कार्ड को आप काउंटर, टोकन वेंडिंग मशीन या ऑनलाइन माध्यमों से रिचार्ज कर सकते हैं।
- कार्ड को पहली बार ऑनलाइन रिचार्ज करने पर कम से कम 100 रुपये का टॉप-अप करना होता है।
- इसके बाद आप काउंटर पर न्यूनतम रिचार्ज 200 रुपये से करवा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन या मशीन से रिचार्ज करने पर यह 100 रुपये से शुरू होता है।
विज्ञापन
कार्ड खराब या बंद होने पर क्या करें
- फोटो : AdobeStock
कार्ड खराब या बंद होने पर क्या करें
- अगर आपका मेट्रो कार्ड 10 साल की अवधि पूरी होने या किसी तकनीकी खराबी के कारण बंद हो जाता है, तो घबराएं नहीं।
- आप किसी भी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर काउंटर पर जाकर अपना पुराना कार्ड जमा कर सकते हैं।
- वहां मामूली शुल्क देकर आपको नया कार्ड मिल जाएगा और आपके पुराने कार्ड का बचा हुआ बैलेंस नए कार्ड में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।