Pani ki tanki kitne din mein saaf karni chahie: घर की पानी की टंकी की सफाई को कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, टंकी की सफाई का संबंध आपके परिवार के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है। आपको अपनी पानी की टंकी को हर 3 से 6 महीने में एक बार जरूर साफ करना चाहिए। अगर आप लंबे समय तक टंकी की सफाई नहीं करते हैं, तो उसमें मिट्टी, काई, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक तत्व जमा हो सकते हैं। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इस तरह के दूषित पानी को पीने, खाना बनाने और घरेलू उपयोग में लाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
{"_id":"6a27d9e7c8eae40c5e059e53","slug":"how-often-should-you-clean-your-home-water-tank-paani-ki-tanki-kitne-dino-me-saaf-karni-chahiye-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Water Tank Cleaning Tips: कितने दिनों में करनी चाहिए पानी की टंकी की सफाई?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Water Tank Cleaning Tips: कितने दिनों में करनी चाहिए पानी की टंकी की सफाई?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:14 PM IST
सार
Water tank cleaning tips: आपको टंकी की निश्चित समय अंतराल पर सफाई करनी जरूरी है। ऐसा न करने पर आपके परिवार के सदस्यों को कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
How Often Should You Clean Your Home Water Tank
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How Often Should You Clean Your Home Water Tank
- फोटो : Adobe stock
पानी की टंकी में गंदगी कैसे जमा होती है?
- पानी की टंकी में समय के साथ-साथ तलछट जमा होने लगती है।
- गर्मी और बारिश के मौसम में इसमें बैक्टीरिया तथा फंगस तेजी से पैदा हो सकते हैं।
- अगर टंकी का ढक्कन ठीक से बंद नहीं किया जाए तो धूल, कीड़े-मकोड़े और अन्य बाहरी तत्व भी पानी को खराब कर सकते हैं।
- इस कारण टंकी की निश्चित समय अंतराल पर सफाई करना काफी जरूरी है।
How Often Should You Clean Your Home Water Tank
- फोटो : Adobe stock
दूषित टंकी के पानी से किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
- टंकी में दूषित पानी होने से यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
- बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए इससे जोखिम और अधिक बढ़ सकता है।
- इस कारण आपको समय समय पर घर की पानी की टंकी की सफाई करते रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Often Should You Clean Your Home Water Tank
- फोटो : Adobe stock
पानी की टंकी की सफाई कैसे करें सही तरीका क्या है?
- टंकी की सफाई करते वक्त आपको सबसे पहले उसका पूरा पानी खाली करना चाहिए।
- यह करने के बाद अंदर की सतह को ब्रश और सुरक्षित क्लीनिंग एजेंट की मदद से अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
- सफाई के बाद टंकी को साफ पानी से कई बार धोना चाहिए ताकि किसी तरह का कोई अवशेष न रहे।
विज्ञापन
How Often Should You Clean Your Home Water Tank
- फोटो : Adobe stock
टंकी की नियमित सफाई से क्या फायदे होते हैं?
- टंकी की नियमित सफाई न केवल पानी की गुणवत्ता को अच्छा बनाने का काम करती है बल्कि यह आपके परिवार के सदस्यों को कई बीमारियों से बचाने में भी एक अहम भूमिका निभाती है।
- स्वच्छ पानी स्वस्थ जीवन की पहली आवश्यकता है।
- टंकी के साफ होने से घर में साफ और स्वच्छ पानी की आपूर्ति होती रहती है।