सब्सक्राइब करें

Fire Alert: इन 4 गलतियों की वजह से घर में लग सकती है आग, चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 09 Jun 2026 12:04 PM IST
सार

Ghar Mein Aag Lagane Ke Karan Kya Hote Hain: आजकल आग की खबरें काफी आ रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी किन गलतियों के कारण घर में आग लग सकती है?

विज्ञापन
These 4 mistakes can cause a fire in the house Ghar Mein Aag Lagane Ke Karan Kya Hote Hain
घर में आग किन कारणों से लग सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI

Causes Of House Fire: दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में आग लगने की घटना हो या फिर देश के अलग-अलग शहरों से आने वाली आग की खबरों से हर कोई चिंतित है। आग लगने की वजह से कई लोगों का निधन हो गया। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम ये जानें कि आग किन गलतियों के कारण लग सकती है।



दरअसल, आग लगने की घटनाएं अचानक होती हैं और हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हमारे घर में भी आग लग सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप उन गलतियों को करने से बचें जिनके कारण घर में आग सकती है। चलिए जानते हैं किन गलतियों के कारण घर में आग लग सकती है...

These 4 mistakes can cause a fire in the house Ghar Mein Aag Lagane Ke Karan Kya Hote Hain
घर में आग किन कारणों से लग सकती है? - फोटो : एआई जनरेटेड

किन गलतियों के कारण घरों में आग लग सकती है?

पहली गलती

  • किचन में खाना बनाते समय लापरवाही करने की वजह से आग लग सकती है
  • गैस को खुला छोड़ देना या हवा से गैस बुझ जाने पर उस पर ध्यान न देना
  • बर्तन पकड़ने वाले कपड़ों में आग लगने के कारण आदि
  • इसलिए जब भी खाना बनाए तो सावधानी बरतें और सतर्क रहें
These 4 mistakes can cause a fire in the house Ghar Mein Aag Lagane Ke Karan Kya Hote Hain
घर में आग किन कारणों से लग सकती है? - फोटो : AI Generated

दूसरी गलती

  • अगर आप घर में पूजा करके दीया या अगरबत्ती जलाते हैं या
  • मोमबत्ती जैसी चीजें कहीं पर जलाते हैं आदि
  • ऐसे में इन चीजों से भी घर के पर्दे, कागज आदि पर आग लग सकती हैं
  • इसलिए अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो निकलने से पहले इन सभी चीजों को बुझा दें
  • हमेशा अपने सामने ही इन चीजों को जलाएं ताकि, आप इनका ध्यान रख सके
विज्ञापन
विज्ञापन
These 4 mistakes can cause a fire in the house Ghar Mein Aag Lagane Ke Karan Kya Hote Hain
घर में आग किन कारणों से लग सकती है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी गलती

  • क्या आप जानते हैं आपका मोबाइल और लैपटॉप जैसी चीजें भी आग लगने का कारण बन सकती हैं
  • कई लोग मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक जैसी चीजों को चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं
  • पर क्या आप जानते हैं ओवरचार्ज या ओवरहीट के कारण इनमें आग भी लग सकती है
  • इसलिए ऐसी गलती करने से बचें
विज्ञापन
These 4 mistakes can cause a fire in the house Ghar Mein Aag Lagane Ke Karan Kya Hote Hain
घर में आग किन कारणों से लग सकती है? - फोटो : AI Generated

चौथी गलती

  • शॉर्ट सर्किट के कारण भी घर में आग लग सकती है
  • कई लोग एक एक्सटेंशन बोर्ड पर कई चीजें चलाते हैं जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है
  • घर की पुरानी वायरिंग भी शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकती है
  • गीजर, एसी को लंबे समय तक चालू न रखें, वरना इनमें ओवरहीट आग लग सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed