आज के इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जरूरत है। हालांकि, स्मार्टफोन का उपयोग करते समय की गई लापरवाही आपको कानूनी दिक्कतों में डाल सकती है। ऐसी कई ऑनलाइन गतिविधियां हैं, जिनको करने पर भारतीय कानून आईटी अधिनियम 2000 के तहत आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या जेल तक हो सकती है।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
ऐसी कई ऑनलाइन गतिविधियां हैं, जिनको करने पर भारतीय कानून आईटी अधिनियम 2000 के तहत आपको जुर्माना देना पड़ सकता है या जेल तक हो सकती है।
आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री साझा करना
स्मार्टफोन पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री को देखना, उसको बनाना या किसी दूसरे माध्यम के जरिए उसको शेयर करना एक गंभीर अपराध है। भारतीय कानूनों में इस तरह के कृत्यों को करने पर कठोर दंड का प्रावधान है। ऐसा करने पर आपको जेल तक हो सकती है।
साइबर बुलिंग और मानहानि
सोशल मीडिया पर अगर आप किसी व्यक्ति को लगातार परेशान कर रहे हैं, उसके चरित्र पर झूठे या अपमानजनक आरोप लगा रहे हैं या कुछ ऐसा पोस्ट कर रहे हैं जिससे उसकी मानहानि होती हो, तो यहा कानूनन अपराध है। यह मानसिक उत्पीड़न के दायरे में आता है। किसी की साइबर बुलिंग करने पर आप कानूनी दिक्कतों में फंस सकते हैं।Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब
निजता का उल्लंघन और हैकिंग
अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के स्मार्टफोन, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा अगर आप उसकी निजता का उल्लंघन करते हुए उसकी कोई प्राइवेट जानकारी को पब्लिक स्पेस में शेयर करते हैं तो यह एक गंभीर अपराध है।
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से क्या देश के सभी अस्पतालों में करा सकते हैं 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
आईटी अधिनियम में इस तरह की गतिविधियों को करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसा करने पर आप जेल जा सकते हैं। अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इन बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये