Train Cancelled: क्या आपने भी कहीं सफर पर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक की है, तो जाहिर है कि आपको सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। क्योंकि रेलवे की तरफ से कई बार कई कारणों की वजह से ट्रेनें रद्द हो जाती हैं।
Cancelled Train: 14 जून तक रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस
Kaun Kaun Si Train Cancelled Hui Hain: भारतीय रेलवे की तरफ से आज यानी 9 जून से 14 जून 2026 तक के लिए कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। जबकि, कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों की गई हैं ट्रेनें कैंसिल?
- आद्रा रेल मंडल में आज यानी 9 जून से 14 जून तक रेल पटरियों के रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा जिसकी वजह से रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा
- इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है
- जबकि, कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव भी किया गया है
- इससे झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर असर पड़ेगा
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी?
68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू
11 जून को रद्द रहेगी
68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू
आज यानी 9 जून और 12, 14 जून को कैंसिल रहेगी
68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू
9 और 14 जून को कैंसिल रहेगी
68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू
9,12, और 14 जून को रद्द रहेगी
किन ट्रेनों का बदला गया है गंतव्य स्टेशन?
चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18116/18115)
9,12 और 14 जून को सिर्फ महुदा तक ही चलेगी, क्योंकि इसका गंतव्य स्टेशन बदला गया है
टाटानगर-आसनसोल मेमू/बराभूम मेमू (68056/68060)
11 जून को आद्रा तक ही जाएगी
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056)
10 और 13 जून को आद्रा तक ही चलेगी