सब्सक्राइब करें

Short Circuit Risk: घर में शॉर्ट सर्किट का खतरा है या नहीं? इन संकेतों से कर सकते हैं पता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 01:52 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके घर में शॉर्ट सर्किट का खतरा है या नहीं। 

विज्ञापन
Warning Signs That Indicate A Short Circuit Risk In Your Home Electrical System
Short Circuit Risks - फोटो : AI Generated

आज के समय घर में बिजली हमारी जरूरत बन चुकी है। हालांकि, बिजली का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। अक्सर कई घरों में शॉर्ट सर्किट होने का मामले सामने निकलकर आते रहते हैं। शॉर्ट सर्किट होने से न केवल महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचता है बल्कि आग लगने जैसी दुर्घटनाओं का जोखिम भी इससे काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको उन जरूरी संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि घर में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा है या नहीं।

Warning Signs That Indicate A Short Circuit Risk In Your Home Electrical System
Short Circuit - फोटो : AdobeStock

बार-बार फ्यूज उड़ना या MCB ट्रिप होना क्या दर्शाता है?

  • अगर आपके घर में बार-बार फ्यूज उड़ता है या एमसीबी (MCB) ट्रिप हो जाती है।
  • इसके अलावा घर में किसी विशेष उपकरण को चालू करते ही बिजली बार-बार कट जाती है या सुरक्षा स्विच ट्रिप हो जाता है।
  • ऐसे में यह वायरिंग में खराबी होने या ओवरलोड का संकेत हो सकता है।
  • आपको इस तरह की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • ऐसे में तुरंत किसी इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर इसकी जांच करानी चाहिए।
Warning Signs That Indicate A Short Circuit Risk In Your Home Electrical System
Short Circuit - फोटो : AdobeStock

स्विच या वायर से जलने की गंध आना किस खतरे का संकेत है?

  • अगर आपको बिजली के स्विच, सॉकेट या वायर से जलने जैसी गंध आ रही है।
  • इस स्थिति में यह तारों के अधिक गर्म होने या अंदरूनी शॉर्ट सर्किट होने का एक संकेत हो सकता है।
  • ऐसे में आपको तुरंत किसी पेशेवर इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर घर की वायरिंग चेक करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Warning Signs That Indicate A Short Circuit Risk In Your Home Electrical System
Short Circuit - फोटो : AdobeStock

स्विच बोर्ड गर्म होना, स्पार्क निकलना या लाइट टिमटिमाना क्या ये खतरनाक है?

  • अगर दीवारों पर लगे स्विच बोर्ड या प्लग पॉइंट असामान्य रूप से गर्म हो रहे हैं, स्पार्क निकलना या लाइट बार-बार टिमटिमा रही है, तो यह खतरे का संकेत है।
  • अक्सर पुराने घरों में खराब कनेक्शन या ढीली वायरिंग के कारण इस तरह की समस्या देखने को मिलती है।
  • ऐसा होने पर आपको इलेक्ट्रिशियन से अपने घर के इलेक्ट्रिक सिस्टम की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
Warning Signs That Indicate A Short Circuit Risk In Your Home Electrical System
Short Circuit - फोटो : AdobeStock

तारों या सॉकेट के पास कालापन या जले निशान दिखें तो क्या करें?

  • इन सब के अलावा अगर तारों या सॉकेट के आसपास कालापन या जले हुए निशान है, तो यह भी गंभीर खतरे का संकेत है।
  • आपको समय समय पर अपने घर के इलेक्ट्रिक वायरिंग की जांच करानी चाहिए।
  • गुणवत्ता वाले उपकरणों का ही उपयोग करना चाहिए।
  • ऐसा करने से आप शॉर्ट सर्किट के खतरे को कम कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed