सब्सक्राइब करें

UP: अरुण के घर पहुंचे मामा ने भांजी के गायब होने की छिपाई बात, लगाया था ये आरोप; दादा ने खोला चौंकाने वाला राज

अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 07 Jun 2026 09:46 AM IST
सार

फिरोदाबाद के शिकोहाबाद में गंभीर रूप से झुलसे युवक अरुण कठेरिया के दादा का कहना है कि दोपहर में पांच लोग घर आए थे। खुशी के मामा ने भांजी के गायब होने की बात छिपाई थी। उन्होंने अरुण पर चोरी का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Firozabad couple suicide maternal uncle who arrived at Arun house concealed fact that his niece was missing
अरुण और खुशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोदाबाद के शिकोहाबाद में गंभीर रूप से झुलसे युवक अरुण कठेरिया के परिवार का भी पुलिस ने पक्ष लिया है। अरुण के परिजनों का दावा है कि खुशी के मामा ने शुरुआत में लड़की के गायब होने की बात छिपाई थी और उनके घर आकर अरुण पर चोरी का आरोप लगाया था।


अरुण के दादा मुरारीलाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को खुशी के मामा अवनीश शर्मा पांच लोगों के साथ उनके मोहब्बत अहीर स्थित घर आए थे। उन्होंने यह नहीं कहा कि उनकी भांजी गायब है, बल्कि आरोप लगाया कि अरुण उनका कोई कीमती सामान चोरी करके भाग आया है।

Firozabad couple suicide maternal uncle who arrived at Arun house concealed fact that his niece was missing
रसोई के भीतर रखे फ्रीज का टूटा हुआ गेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरुण शाम करीब 4 बजे नोएडा से घर पहुंचा
इस पर परिजनों ने कहा कि अरुण तो इंटर पास करने के बाद से नोएडा की कंपनी में नौकरी करता है, अगर वह कोई सामान लाया होगा तो वापस करा देंगे। इसके बाद वे वापस चले गए। उधर, अरुण शाम करीब 4 बजे सीधे नोएडा से शिकोहाबाद स्थित घर पहुंचा। इसके बाद वह मैनपुरी चौराहा स्थित अपने ताऊ सत्यपाल की परचून की दुकान पर गया। 

 
Trending Videos
Firozabad couple suicide maternal uncle who arrived at Arun house concealed fact that his niece was missing
दरवाजा तोड़कर रेस्क्यू किए खुशी और अरुण गंभीर हालत में झुलसे हुए - फोटो : पुलिस
ताऊ सत्यपाल ने बताया कि अरुण बिल्कुल सामान्य था, उसने घर या खुशी के बारे में कुछ नहीं बताया। थोड़ी देर रुकने के बाद उसने कहा, 'मेरा एक दोस्त चौराहे पर इंतजार कर रहा है, मैं उससे मिलने जा रहा हूं।' इसके बाद वह चला गया और रात को खबर आई कि उसने बंद मकान में खुशी के साथ आग लगा ली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firozabad couple suicide maternal uncle who arrived at Arun house concealed fact that his niece was missing
अरुण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बहनों का इकलौता भाई है अरुण
अरुण के पिता धर्मपाल सिंह बर का काम करके घर चलाते हैं और मां सुमन देवी इस घटना से पूरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि उन्हें खुशी के साथ अरुण के रिश्ते की भनक तक नहीं थी। अरुण उनका इकलौता बेटा है, उसकी पांच बहनें हैं जिनमें से सिर्फ सबसे बड़ी बहन की शादी हुई है। बाकी चार बहनें और माता-पिता अब अरुण की जिंदगी के लिए दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Firozabad couple suicide maternal uncle who arrived at Arun house concealed fact that his niece was missing
खुशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 साल पहले हुई थी खुशी के पिता की मौत
खुशी के मामा अवनीश शर्मा ने बताया कि खुशी के पिता संजय शर्मा की मौत 10 साल पहले एक सड़क हादसे में हो गई थी। जीजा की मौत के बाद बहन ममता शर्मा अपने दो बच्चों (बेटी खुशी और 12 वर्षीय बेटे हर्ष) के साथ अकेली रह गई थी। इस हादसे के बाद ममता शर्मा का अपने बच्चों के साथ मैनपुरी स्थित मायके में आना-जाना बहुत बढ़ गया था और वह अधिकतर वहीं रहती थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed