फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शहर से लेकर देहात तक चीत्कार मची हुई है। नगर निगम के अलावा देहात क्षेत्रों में भी मौत के मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया। उधर, कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई।
फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल के महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए रोते-बिलखते दिखाई दीं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बच्चे जल्दी रिकवर हो रहे हैं। प्लेटलेट्स अभी ज्यादा गंभीर बच्चों को चढ़ाई जा रही है।