सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यावरण दिवस: हरियाली का महाअभियान, एक दिन में रोपे गए लाख पौधे; आगरा में गूंजा 'एक पेड़ मां के नाम'

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 10:18 AM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 24.67 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, रेलवे, विश्वविद्यालय और विभिन्न संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
 

विज्ञापन
Over 24.67 Lakh Saplings Planted in Agra Division on World Environment Day Under Massive Green Drive
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली के महाभियान में शुक्रवार को 7.94 लाख पौधे लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप समेत कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे लगाए।


ताज नेचर वॉक में छावनी विधायक जीएस धर्मेश व मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार, पर्यावरणविद हरविजय सिंह बाहिया आदि मौजूद रहे। पौधरोपण अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल ने भी पौधे लगाकर लोगों को प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के अपील की। डीएम मनीष बंसल ने पौधे लगाने की अपील की। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में आयोजित पौधरोपण अभियान से पहले एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ. जीएस धर्मेश, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य ने पदयात्रा निकाली। इसके बाद पार्क में पौधे लगाए। इस दौरान महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, रोहित कत्याल, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।

 
Over 24.67 Lakh Saplings Planted in Agra Division on World Environment Day Under Massive Green Drive
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
डीवीवीएनएल मुख्यालय में लगाए पौधे
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान में भाग लिया। परिसर में पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और हरित भविष्य प्रदान करने के लिए लगातार ऐसे प्रयास करते रहने की शपथ ली।
 
Over 24.67 Lakh Saplings Planted in Agra Division on World Environment Day Under Massive Green Drive
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
मंडल में लगाए गए 24.67 लाख पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को मंडल में 24.67 लाख पौधे रोपे गए। अभियान में ग्राम्य विकास विभाग ने करीब 14 लाख 96 हजार पौधे लगाकर लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पूरा किया। इसके अलावा कृषि विभाग ने 3 लाख 76 हजार, उद्यान विभाग ने 2 लाख 9 हजार, वन विभाग ने 1 लाख 99 हजार, पंचायती राज विभाग ने 99 हजार और नगर विकास विभाग ने 48 हजार पौधे लगाए। वन संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पौधरोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और देखरेख के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रोपे पौधों की जीवित रहने की दर बेहतर बनी रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Over 24.67 Lakh Saplings Planted in Agra Division on World Environment Day Under Massive Green Drive
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने लगाए 20 हजार पौधे
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। ईदगाह रनिंग रूम के पास पौधारोपण किया और स्काउट एवं गाइड की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि 50 स्टेशनों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। कोसीकलां और आगरा कैंट स्टेशन को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला। संवाद
 
विज्ञापन
Over 24.67 Lakh Saplings Planted in Agra Division on World Environment Day Under Massive Green Drive
विश्व पर्यावरण दिवस - फोटो : अमर उजाला
हाथी अस्पताल के पास रोपे 2 हजार पौधे
आगरा। वाइल्ड लाइफ एसओएस ने चुरमुरा के हाथी संरक्षण केंद्र एवं अस्पताल में दो हजार पौधे लगाए। विद्यार्थियों को चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, पंकज प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा डॉ. पूजा गुप्ता, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल मौजूद रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed