सब्सक्राइब करें

UP: आयुष का पाकिस्तान और फिलिस्तीन कनेक्शन, धर्मांतरण में पुलिस के रडार पर आए कई मौलाना; रहमान बनने की कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 09 Jun 2026 11:06 AM IST
सार

शामली धर्मांतरण मामले में पुलिस के रडार पर कई मौलाना आ गए हैं। शामली, गाजियाबाद, दिल्ली के मौलानाओं की तलाश की जा रही है। आयुष मलिक का पाकिस्तान-फिलिस्तीन कनेक्शन भी पुलिस खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Ayush Pakistan and Palestine connection several clerics on police radar over religious conversions
shamli conversion - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष का धर्मांतरण कराने के प्रकरण में शामली के साथ गाजियाबाद व दिल्ली के कई मौलाना पुलिस के रडार पर है। पुलिस व खुफिया विभाग की टीमें युवक का पाकिस्तान व फिलिस्तीन कनेक्शन की भी जांच कर रही है।


इस प्रकरण में पुलिस युवती व उसके पिता को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि तीन मौलाना समेत नौ आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि आयुष पाकिस्तान के डॉ. इसरार की यूट्यूब चैनल पर स्पीच सुनकर फॉलो करता था। 
Ayush Pakistan and Palestine connection several clerics on police radar over religious conversions
चांदनी कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में आयुष ने फिलिस्तीन का भी जिक्र किया है। पुलिस आयुष का पाकिस्तान व फिलिस्तीन कनेक्शन तलाश रही है। आयुष के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के साथ फंडिंग होने और उसके संपर्क वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। 

 
Trending Videos
Ayush Pakistan and Palestine connection several clerics on police radar over religious conversions
चांदनी कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को धर्मांतरण कराने में बड़ा रैकेट होने का अंदेशा है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने एसआईटी समेत पुलिस की कई टीमें गठित की है, जो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही एलआईयू व खुफिया टीमों को जांच में लगाया गया है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayush Pakistan and Palestine connection several clerics on police radar over religious conversions
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी इच्छा से अपनाया इस्लाम धर्म : आयुष
दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। आयुष मलिक उर्फ रहमान ने मीडिया के सामने आकर कहा कि उसका जबरन धर्मांतरण नहीं कराया गया। उसने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है और अपने फैसले से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। आयुष मलिक ने कहा कि समाज के लोग उस पर दोबारा धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वे किसी दबाव में नहीं आएंगे।
 
विज्ञापन
Ayush Pakistan and Palestine connection several clerics on police radar over religious conversions
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि उसने 2008 से इस्लाम धर्म का अनुसरण करना शुरू कर दिया था। उसने अपनी तीनों बहनों की शादी होने के बाद ही परिजनों को इस्लाम धर्म अपनाने की जानकारी दी थी। उसने चार साल पहले शामली की लड़की चांदनी कुरैशी से दिल्ली में निकाह किया। पिता देवराज मलिक की तरफ से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के सवाल पर कहा कि समाज के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed