मेरठ के एक गांव में शुक्रवार को दिन निकलते ही बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। हिस्ट्रीशीटर एक लाख के इनामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें लॉ के छात्र की छह गोली लगने से मौत हो गई। छात्र की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक लाख के इनामी बदमाश सनी काकरान और एक लाख के इनामी अतुल ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। वो प्रयाग के साथ उसके भाई मयंक की भी हत्या के इरादे से आए थे। सनी और उसके साथियों ने घर में घुसते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।
उस समय प्रयाग की भाभी शिखा रसोई में काम रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर शिखा बड़े बेटे शिवांश को लेकर कमरे में घुस गई। गेट बंद कर लिया। छोटा बेटा कमरे में सोया हुआ था। वह गोलियों की आवाज से डरकर चारपाई के नीचे छिप गया। हमलावरों ने प्रयाग को सात गोलियां मारी।