सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Devotional songs play instead of warnings at cyber awareness kiosk installed at Sukhna Lake chandigarh

साइबर ठगी से बचाएंगे बजरंग बली: सुखना पर चेतावनी की जगह बज रहे भक्ति गीत, लोग बोले-ऊपर वाले का सहारा जरूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 09 Jun 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ की सुखना लेक पर लगा साइबर अवेयरनेस कियोस्क साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताता है। इसमें ओटीपी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, फर्जी केवाईसी अपडेट से बचने और डिजिटल अरेस्ट के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी जाती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से मशीन पर साइबर सुरक्षा संदेशों की जगह हनुमान चालीसा सुनाई दे रही है।

Devotional songs play instead of warnings at cyber awareness kiosk installed at Sukhna Lake chandigarh
सुखना पर लगा साइबर कियोस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साइबर ठगी से बचने के लिए अब केवल ओटीपी छिपाना और संदिग्ध लिंक से दूरी बनाना ही काफी नहीं, शायद बजरंगबली का नाम लेना भी जरूरी हो गया है। कम से कम सुखना लेक पर लगे साइबर अवेयरनेस कियोस्क को देखकर तो कुछ ऐसा ही लगता है। 

Trending Videos


साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया यह कियोस्क इन दिनों सुरक्षा संदेशों की जगह हनुमान चालीसा का पाठ सुनाता नजर आ रहा है। इसे देखकर लेक पर घूमने आने वाले लोगों के बीच चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हैरान

सुखना लेक पर सुबह-शाम टहलने आने वाले लोग इस बदलाव को देखकर हैरान हैं। कई लोग इसे तकनीकी खामी मान रहे हैं तो कुछ इसे साइबर अपराधियों के खिलाफ नया आध्यात्मिक सुरक्षा अभियान बताकर मजाकिया अंदाज में चर्चा कर रहे हैं। एक बुजुर्ग मॉर्निंग वॉकर ने मुस्कराते हुए कहा कि साइबर ठगों के रोज बदलते हथकंडों को देखकर लगता है कि अब तकनीक के साथ-साथ ऊपर वाले का सहारा भी जरूरी हो गया है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस मशीन का उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना था, वही अब भक्ति संदेश प्रसारित कर रही है। इससे लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर तकनीकी निगरानी व्यवस्था में ऐसी गड़बड़ी कैसे हुई।

साइबर सेल प्रभारी बोलीं-जांच होगी

हालांकि साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लिया है। साइबर सेल प्रभारी गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा कि यह निश्चित रूप से असामान्य स्थिति है। मामले की जांच कराई जाएगी और तकनीकी खामी को तुरंत दूर किया जाएगा।

फिलहाल सुखना लेक पर आने वाले लोगों के लिए यह कियोस्क आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग मुस्कराते हुए भले ही इसे साइबर सुरक्षा का नया मंत्र बता रहे हों लेकिन हकीकत यह है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता और सही जानकारी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

इसलिए लगाया गया था साइबर अवेयरनेस कियोस्क

  • साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की जानकारी देना।
  • ओटीपी, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से सतर्क करना।
  • साइबर हेल्पलाइन 1930 और शिकायत पोर्टल की जानकारी उपलब्ध कराना।
  • सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को आसान भाषा में साइबर सुरक्षा के टिप्स देना।
  • बढ़ते साइबर अपराधों के बीच जागरूकता बढ़ाकर आर्थिक नुकसान से बचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed