सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug smuggler arrested with illegal weapon

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 504 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग मनी बरामद, अवैध हथियार के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

नशा तस्कर को 504 ग्राम हेरोइन, 35 हजार रुपये ड्रग मनी और एक अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

Drug smuggler arrested with illegal weapon
गिरफ्तार नशा तस्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मेहना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को 504 ग्राम हेरोइन, 35 हजार रुपये ड्रग मनी और एक अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट सुखविंदर सिंह ने बताया कि थाना मेहना की पुलिस पार्टी गश्त के दौरान बस स्टैंड मेहना के पास मौजूद थी। 




इसी दौरान पुलिस को एक विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि मनजिंदर सिंह उर्फ कालू निवासी गांव रोली, जिला मोगा, जो हेरोइन तस्करी का आदी है, अपने कंधे पर काले रंग का बैग लेकर गांव तलवंडी भंगेरियां जाने वाले रास्ते पर आरटी भट्ठा के नजदीक ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर 504 ग्राम हेरोइन और 35 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना मेहना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसे लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी जिला खन्ना के कहने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई थी। आरोपी के इस खुलासे के बाद लवप्रीत सिंह को मामले में नामजद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 भी जोड़ी गई है। 

आगे की जांच के दौरान आरोपी मनजिंदर सिंह उर्फ कालू के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल तथा मैगजीन भी बरामद की गई, जिसके चलते मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी गई है। आरोपी मनजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे दोबारा अदालत में पेश कर आगे का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed