सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Elderly woman dies in Sunam bull attack

Punjab: सांड के हमले में महिला की मौत, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के सुनाम में लावारिस सांड के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर के बाहर बैठी बुजुर्ग पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड ने महिला को सींगों पर उठाकर पटक दिया। 

Elderly woman dies in Sunam bull attack
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

संगरूर के सुनाम के मोर्चा मोहल्ले में आवारा पशुओं का आतंक एक बुजुर्ग महिला की जान पर भारी पड़ गया। बुधवार शाम एक लावारिस सांड ने घर के बाहर बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मोर्चा मोहल्ले की रहने वाली कृष्णा देवी (80) अपने घर के बाहर बनी चौखट पर बैठी थीं। इसी दौरान गली से गुजर रहे एक लावारिस सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने बुजुर्ग महिला को अपने सींगों पर उठाकर बड़ी बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। हमले में कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मोहल्ला निवासी और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शहरवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लावारिस पशुओं की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इसका पुख्ता समाधान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed