सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat in Chandigarh Mercury hits 41°C

चंडीगढ़ में बढ़ी तपिश: पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, दो दिन हैं भारी; 11 से चलेंगी राहत भरी हवाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 09 Jun 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ में एक बार फिर से पारा तेजी के साथ चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार हवा में सापेक्ष आर्द्रता न्यूनतम 22 फीसदी तक गिर गई है। शुष्क हवाएं वातावरण को अधिक गर्म कर रही हैं। जिसकी वजह से तापमान में यह बदलाव आ रहा है।

Heat in Chandigarh Mercury hits 41°C
चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में चल रहे फव्वारे के पानी में मस्ती करते छोटे बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के रोहतक में रिकॉर्ड 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में भीषण लू का प्रकोप बना हुआ है। हालांकि चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पड़ोसी राज्यों के तापमान का असर भी चंडीगढ़ के तापमान पर पड़ता है। मसलन, रोहतक और श्री आनंदपुर साहिब में भीषण लू का सीधा असर चंडीगढ़ के वायुमंडल पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

11 से सक्रिय होगा नया मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार 11 जून से एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिससे आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। 11 और 12 जून को चंडीगढ़ में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस परिवर्तन के कारण 13 जून तक चंडीगढ़ का अधिकतम पारा गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed