{"_id":"69b07fb7d2eac11f660c85fc","slug":"a-foreigner-crossing-the-road-was-hit-by-an-audi-the-woman-jumped-14-feet-and-fell-to-her-death-mohali-news-c-71-1-mli1010-140063-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क पार कर रही विदेशी को ऑडी ने मारी टक्कर, 14 फीट उछलकर सड़क की दूसरी तरफ गिरी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क पार कर रही विदेशी को ऑडी ने मारी टक्कर, 14 फीट उछलकर सड़क की दूसरी तरफ गिरी युवती, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। देर रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार ने पैदल जा रही विदेशी युवती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा देर रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तुर्किये की युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने युवती को टक्कर मार दी। टक्कर से युवती करीब 14 फीट ऊपर उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय युवती के साथ मौजूद अभिषेक उर्फ अभी ने बताया कि मृतका उसकी दोस्त थी। वह एमकेयर अस्पताल में उसकी गर्भवती पत्नी का हालचाल पूछने आई थी। जब वे दोनों एक साथ अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो कार ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उसे भी हल्की चोटें आई हैं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विदेशी नागरिक मावलूदा के रूप में हुई है। उसकी बहन तुर्किये से भारत आ रही है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीरकपुर में सड़क हादसों में जा चुकी है कई जानें
फरवरी 2026 -वीआईपी रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
जनवरी 2026 - ढकोली के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत।
दिसंबर 2025 -पटियाला रोड पर ट्रॉला की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत।
नवंबर 2025 - जीरकपुर-चंडीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौत।
Trending Videos