सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ASI's uniform was torn at a checkpoint, and a youth was arrested for assaulting the policeman.

Mohali News: नाके पर तैनात एएसआई की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
ASI's uniform was torn at a checkpoint, and a youth was arrested for assaulting the policeman.
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। खरड़ में पुलिस नाके पर ड्यूटी कर रहे एएसआई के साथ मारपीट करने और उनकी वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार थाना सिटी खरड़ में दर्ज केस एएसआई गुरमेल सिंह के बयान पर आधारित है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह पुलिस टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी दविंदर सिंह अपने साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। दोनों ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था और बाइक के कागजात भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नियमों के तहत उनका चालान कर दिया और बाइक को इम्पाउंड कर लिया। इससे आरोपी भड़क गया और पुलिस कर्मचारियों से बहस करने लगा। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लाया, जो एक ऑटो में वहां पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि इसके बाद दविंदर सिंह और अधिक आक्रामक हो गया और ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरमेल सिंह के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी थप्पड़ मारा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल अन्य साथियों की पहचान की जा रही है और उनकी भूमिका स्पष्ट होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed