सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Nagar Nigam new mayor election today AAP MLA kulwant singh all update

Mohali: आज चुना जाएगा मोहाली का नया मेयर, हाथ खड़े करवाकर होगा चुनाव; आप विधायक के बेटे के नाम पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Tue, 09 Jun 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मेयर चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कमरों की विशेष सफाई करवाई गई है।

Mohali Nagar Nigam new mayor election today AAP MLA kulwant singh all update
मोहाली निगम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोहाली को आज नया मेयर मिलेगा। चुनाव प्रक्रिया दोपहर तीन बजे शुरू होगी। मेयर का चुनाव हाथ खड़े करवाकर किया जाएगा।
Trending Videos


इसके बाद डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर के लिए आप विधायक कुलवंत सिंह के बेटे और तीसरी बार पार्षद चुने गए सरबजीत सिंह समाना का नाम सबसे आगे है। 

वहीं मेयर चुनाव से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कमरों की विशेष सफाई करवाई गई है। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में स्थित इन महत्वपूर्ण कक्षों को पूरी तरह से साफ-सुथरा किया गया और वहां रखे सोफों को ड्राइक्लीन कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया चुनाव के बाद संभावित नए पदाधिकारियों के स्वागत और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ अन्य जरूरी तैयारियों पर भी काम किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed