सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smuggler caught with 1.03 kg heroin, two others including former Sarpanch arrested on his tip-off

Mohali News: 1.03 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर, निशानदेही पर पूर्व सरपंच सहित दो और गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Smuggler caught with 1.03 kg heroin, two others including former Sarpanch arrested on his tip-off
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मोहाली को नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 1.030 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पूर्व सरपंच सहित दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया गया। एक आरोपी के कब्जे से पाकिस्तानी मेड 30 बोर पिस्टल भी बरामद हुई है।
एएनटीएफ मोहाली की टीम ने छह जून को विशेष नाकेबंदी के दौरान फिरोजपुर जिले के थाना अरिफ के अंतर्गत पड़ते गांव कालेके उत्तर निवासी गुरपवित्र सिंह उर्फ पवित्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 1.030 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना एएनटीएफ मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान गुरपवित्र सिंह से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आए तथ्यों और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गुरनेक सिंह और एक पूर्व सरपंच के रूप में हुई है। पूर्व सरपंच के कब्जे से पाकिस्तान मेड 30 बोर पिस्टल बरामद की गई है, जिसके संबंध में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

गुरपवित्र सिंह को एएनटीएफ टीम ने बठिंडा जिले के थाना बदली कलां क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव बुट्टर के पास नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। साथ ही आरोपियों के अन्य संपर्कों और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed