{"_id":"69b29d32b22e9385570f102e","slug":"amid-reports-of-a-gas-shortage-long-queues-form-at-gas-agencies-in-ajmer-but-the-administration-insists-there-is-no-shortage-of-domestic-cylinders-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4040505-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Crises: गैस सिलिंडर को लेकर घबराए लोग! गैस एजेंसियों पर सुबह से लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crises: गैस सिलिंडर को लेकर घबराए लोग! गैस एजेंसियों पर सुबह से लगी कतारें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Ajmer News: गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच अजमेर में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें निगरानी कर रही हैं।
सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईरान–इजरायल युद्ध के बाद देशभर में गैस आपूर्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अजमेर में भी रसोई गैस को लेकर लोगों में चिंता का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर की कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग सुबह से ही गैस बुकिंग और सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए।
Trending Videos
समय पर नहीं हो पा रही बुकिंग
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी के कारण उनकी बुकिंग समय पर नहीं हो पा रही है और उन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी संचालक सर्वर डाउन होने का हवाला देकर बुकिंग में देरी कर रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुकिंग की अवधि बढ़ने से बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग की समय सीमा पहले से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि पहले कम समय में सिलिंडर बुक हो जाता था, लेकिन अब बढ़ी अवधि के कारण उन्हें ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।
घरेलू गैस की कमी नहीं: प्रशासन
वहीं इस मामले में अजमेर जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने स्पष्ट किया कि शहर में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी जरूर है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है।
ये भी पढ़ें: LPG संकट से जयपुर में इंडक्शन चूल्हों की मांग में उछाल, ढाबों पर तवा रोटियां मिलनी बंद
कालाबाजारी पर सख्त नजर
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में रसद विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जहां भी कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। शहर में घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन