बीकानेर का जूनागढ़ किले को पहले चिंतामणि किला के नाम से जाता था. करण महल, अनूप महल, चंद्र महल और फूल महल यहां के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं.
Image Credit : Social Media
गजनेर पैलेस
इस महल का निर्माण बीकानेर प्रांत के पूर्व शासक महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था. गजनेर पैलेस में आपको बोटिंग से लेकर रेगिस्तानी सफारी जैसे कई एक्टिविटी करने को मिल जाएगी.
Image Credit : Social Media
लालगढ़ पैलेस
यूरोपीय वास्तुकला शैली में बने इस महल को अब एक हेरिटेज होटल के रूप में खोला गया है. आंतरिक साज-सज्जा के साथ मिश्रित राजपुताना डिजाइन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.
Image Credit : Social Media
रामपुरिया हवेली
बीकानेर के धनी व्यापारियों ने कुछ सौ वर्षों की अवधि में रामपुरिया हवेली का निर्माण किया. हवेली वास्तुकला का शानदार नमूना है.
Image Credit : Social Media
लक्ष्मी निवास पैलेस
यह भव्य महल बीकानेर के राजा महाराजा गंगा सिंह का पूर्व निवास था. महल की स्थापत्य सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत बड़ी संख्या में मेहमानों को आकर्षित करती है.
Image Credit : Social Media
करणी माता मंदिर
600 साल पुराने इस मंदिर को 'चूहा मंदिर' भी कहा जाता है. यहां 25,000 काले चूहे रहते हैं
Image Credit : Social Media
कैमल सफारी
बीकानेर में ऊंट सफारी पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है. ये सफारी आपको थार रेगिस्तान के खूबसूरत सुनहरे रेत के टीलों के माध्यम से लेकर जाएगी