सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Firecracker Factory Blast: Massive Explosion Rocks Kho Nagoriyan, Illegal Unit Operating Inside House

Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, 3 की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Tue, 09 Jun 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

खो नागोरियान क्षेत्र में पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में संचालित ऐसी इकाइयों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jaipur Firecracker Factory Blast: Massive Explosion Rocks Kho Nagoriyan, Illegal Unit Operating Inside House
जयपुर के खो नागाेरियान में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने और विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस मकान में हादसा हुआ, वहां घर के भीतर ही पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। अचानक आग लगने के बाद तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan SOG Action: SI पेपर लीक में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार, भाई को पास कराने के लिए खरीदा था पेपर
विज्ञापन
Trending Videos


जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने तीन लोगों की जलने से मौत की पुष्टि की है। वहीं पांच घायलों को उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। इनमें से तीन घायलों को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार ये सभी 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी स्थिति मरणासन्न बनी हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एडीएम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री किस प्रकार संचालित की जा रही थी और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed