सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rain, Storms and Heatwave Together: Rajasthan Witnesses a Split Weather Pattern

Rajasthan Weather: कहीं बरसेंगे बादल, कहीं बरसेगी आग; राजस्थान में मौसम दो हिस्सों में बंटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 09 Jun 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में आंधी-बारिश और 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Rain, Storms and Heatwave Together: Rajasthan Witnesses a Split Weather Pattern
Weather Forecast 09 June 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मौसम इन दिनों दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश और प्री-मानसून गतिविधियां राहत दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के कई जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 5 जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी दी है।



गंगानगर देश का सबसे गर्म शहर
सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। श्रीगंगानगर 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ न केवल राजस्थान बल्कि देश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और चूरू में भी पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मौसम का दूसरा चेहरा अलवर में देखने को मिला, जहां शाम को हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ अन्य पूर्वी जिलों में भी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

 

यह भी पढें- Rajasthan: पीड़िता को सीतापुर से लाया दिल्ली, फिर ढकेल दिया शोषण के दलदल में; नाबालिग की आपबीती ने चौंकाया

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

11 जून से फिर आंधी-बारिश का दौर
वहीं राहत की खबर यह है कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर आंधी, बारिश और बादल छाने की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम प्री-मानसून गतिविधियों को और मजबूत करेगा तथा कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट ला सकता है।

राजधानी जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोटा, उदयपुर और सीकर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राजस्थान में गर्मी और बारिश का यह मिलाजुला दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed