सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   hemant soren launches adinivaas app ranchi tribal digital platform jharkhand news

Jharkhand: आदिनिवास डिजिटल ऐप लॉन्च, सीएम हेमंत सोरेन बोले- आदिवासी समाज को एक मंच पर जोड़ेगा यह प्लेटफॉर्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 27 May 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची के ऑड्रे हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने “आदिनिवास” डिजिटल ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप देशभर के आदिवासी समुदाय को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म आदिवासी संस्कृति, भाषा, परंपरा और जीवनशैली के संरक्षण के साथ रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।

hemant soren launches adinivaas app ranchi tribal digital platform jharkhand news
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित कार्यक्रम में “आदिनिवास (Adinivaas) ऐप” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक डिजिटल आदिवासी ऐप है, जिसे देशभर के आदिवासी समुदाय को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप आदिवासी संस्कृति, भाषा, भूमि, परंपरा और जीवनशैली के संरक्षण के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास के अवसरों को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा।

युवा नितिन कुजूर ने तैयार किया ऐप

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस ऐप को आदिवासी समाज के युवा नितिन कुजूर ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास को मजबूती देगा और समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी पहचान पर गर्व करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नितिन कुजूर ने नवाचार और तकनीक के जरिए अपनी जड़ों से जुड़कर आत्मनिर्भर और सशक्त आदिवासी समाज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने आदिनिवास की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई भी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

डिजिटल प्लेटफॉर्म की ताकत बताई

मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन कुजूर ने मेहनत और लगन से इस ऐप को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि “आदिनिवास” नाम अपने अंदर कई मायने समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से डिजिटल युग में आगे बढ़ रही है और आज मोबाइल व डिजिटल गैजेट्स का महत्व काफी बढ़ गया है। अब लोग पलक झपकते ही दुनिया के किसी भी कोने से जुड़ सकते हैं और अपनी बात लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है और अब इस समाज के युवा भी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

बदलते समय के साथ खुद को बदलने की जरूरत

हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलते समय के साथ समाज को भी खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोच और कार्यशैली में क्रिएटिविटी लानी होगी, लेकिन इस दौड़ में समाज, संस्कृति और सभ्यता पीछे नहीं छूटनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नितिन कुजूर की यह पहल निश्चित रूप से समाज को नई दिशा देगी।

ये भी पढ़ें-  पटना की मंडी में भीषण आग, कपूर और पूजा सामग्री की दुकान जलकर खाक; लाखों का नुकसान

झारखंड में ही मिलेगी पायलट ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब झारखंड के युवा राज्य में ही कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ले सकेंगे। इसके लिए दुमका में पायलट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पिछले सात वर्षों से इस योजना पर काम कर रही थी और अब इसका शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले आदिवासी युवाओं को सरकार की ओर से सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि झारखंड के युवा आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनें।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, आदिनिवास ऐप के फाउंडर नितिन कुजूर, को-फाउंडर मनीष लकड़ा और किरण लकड़ा समेत कई गणमान्य अतिथि और आदिनिवास टीम के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed