सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan cm Ashok Gehlot made 58 political appointments in board Nigam and commissions

राजस्थान: तीन साल बाद सरकार ने की 58 राजनीतिक नियुक्तियां, विधायक और वरिष्ठ नेताओं काे साधने का प्रयास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 11:49 AM IST
सार

सरकार ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  

विज्ञापन
Rajasthan cm Ashok Gehlot made 58 political appointments in board Nigam and commissions
सीएम अशोक गहलोत ने लिया फैसला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राज्य की गहलोत सरकार ने तीन साल बाद 44 बोर्ड, निगम और आयोगों में 58 नेताओं की नियुक्तियां कर दी हैं। इन नियुक्तियों से कई विधायक के साथ वरिष्ठ नेताओं को साधने का प्रयास किया गया है। सरकार ने बीएसपी से कांग्रेस में आए विधायक लाखन सिंह को डांग क्षेत्रीय विकास मंडल का अध्यक्ष बनाया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Trending Videos


इन नेताओं को मिला पद
  • महादेव सिंह खंडेला राज्य किसान आयोग का अध्यक्ष और दीपच खैरिया उपाध्यक्ष 
  • बृजकिशोर शर्मा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष और पंकज मेहता उपाध्यक्ष 
  • जुबेर खान क्षेत्रीय विकास बोर्ड अध्यक्ष 
  • धीरज गुर्जर स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष
  • रफीक खान राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष
  • खिलाड़ीलाल बेरवा अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष और सचिन सरवटे उपाध्यक्ष 
  • मेवाराम जैन गोसेवा आयोग का अध्यक्ष और सुमेर सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष
  • हाकम अली खान वक्त विकास बोर्ड अध्यक्ष
  • डूंगरराम गेदर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष
  • लाखन सिंह मीणा डांग क्षेत्रीय विकास मंडल अध्यक्ष
  • जोगिंदर सिंह अवाना देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष
  • कृष्णा पूनिया राज्य क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष और सतवीर चौधरी उपाध्यक्ष
  • धर्मेंद्र सिंह राठौर पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष
  • पुखराज पाराशर जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष
  • भंवरु खान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष 
  • रेहाना रियाज चिश्ती राज्य महिला आयोग अध्यक्ष
  • गोपाल सिंह शेखावत वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और राजेश टंडन उपाध्यक्ष
  • मानवेंद्र सिंह जसोल राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष और रामकिशोर उपाध्यक्ष
  • लक्ष्मण सिंह रावत को मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल अध्यक्ष
  • केसी विश्नोई राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष
  • सुरेंद्र सिंह जाडावत धरोहर एवं पदोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष और सांवरमल महरिया उपाध्यक्ष
  • राजेंद्र सिंह सोलंकी राज्य पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष और चुन्नीलाल राजपुरोहित उपाध्यक्ष
  • राजीव अरोड़ा लघु उद्योग विकास निगम अध्यक्ष
  • संदीप चौधरी बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड अध्यक्ष
  • उमाशंकर शर्मा आयुक्त राजस्थान विशेष योग्यजन आयोग अध्यक्ष
  • किशनलाल जैदिया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष
  • लक्ष्मण मीणा अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष और रमिला खड़िया उपाध्यक्ष
  • महेंद्र गहलोत केश कला बोर्ड अध्यक्ष
  • सीताराम लांबा युवा बोर्ड अध्यक्ष
  • उर्मिला योगी राज्य विमुक्त घुमंतू बोर्ड अध्यक्ष और चतराराम देशबंधु उपाध्यक्ष 
  • अनिल शर्मा सार्वजनिक प्रंयास मंडल अध्यक्ष
  • राम सिंह राव वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी अध्यक्ष
  • जगदीश राज श्रीमाली श्रम सलाहकार समिति उपाध्यक्ष
  • रमेश बोराणा राज्य मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष 
  • लक्ष्मण कड़वासरा भूदान यज्ञ बोर्ड अध्यक्ष
  • मदन गोपाल मेघवाल भीमराव अंबेडकर पीठ अध्यक्ष
  • भैरूलाल गुर्जर श्रीसांवलिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष
  • महेश शर्मा विप्र कल्याणपुर बोर्ड अध्यक्ष और मंजू शर्मा उपाध्यक्ष
  • मुमताज मसीह सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ वालंटियर सेक्टर अध्यक्ष
  • मानसिंह गुर्जर सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ वालंटियर सेक्टर उपाध्यक्ष
  • शंकर यादव अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन अध्यक्ष
  • पवन गोदारा पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कॉर्पोरेशन अध्यक्ष
  • कीर्ति सिंह भील मारवाड़ क्षेत्र जनजाति विकास बोर्ड उपाध्यक्ष 

सचिन पायलट ने तीन दिन पहले कही थी ये बात
तीन दिन पहले कांग्रेस के चिंतन शिविर में शामिल होने आए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कहा था कि कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए। हम सबको सरकार में शामिल नहीं कर सकते, लेकिन कहीं न कहीं उनको उचित सम्मान दे सकते हैं। उन्होंने कहा था कि 18 महीने बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं। कार्यकर्ताओं के जोश और सम्मान के बिना चुनाव में कुछ भी करना हमारे लिए संभव नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed