सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   43 candidates pass the exam for 14 'Pashu Mitra' posts in Shimla; counseling to be held on this date.

Shimla: शिमला में पशु मित्र के 14 पदों के लिए 43 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा, इस दिन होगी काउंसलिंग

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा। उन्हें कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

43 candidates pass the exam for 14 'Pashu Mitra' posts in Shimla; counseling to be held on this date.
पशु मित्र भर्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला (ग्रामीण) और शिमला (शहरी) में पशु मित्रों के 14 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 43 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इन सफल अभ्यर्थियों को अब दूसरे चरण की काउंसलिंग और मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग 16 जून 6 को सुबह 11:30 बजे होगी। यह प्रक्रिया कार्यालय उपमंडलीय अधिकारी (नागरिक) शिमला ग्रामीण में आयोजित की जाएगी। इसमें वे आवेदक शामिल होंगे, जिन्होंने पशु चिकित्सालय पंथाघाटी, तारादेवी, सालाना, कोटी, माशोबरा, केंद्रीय पशु औषधालय जुग्गा, क्षेत्रीय कुक्कुट फार्म कमलाही, पशु औषधालय टूटीकांडी, शोघी, जनेरघाट, डाक बंगला और राज्य पशु चिकित्सालय शिमला में आवेदन किया है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में सूचना डाक के माध्यम से भेजी जा रही है। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा। उन्हें कोई अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

काउंसलिंग के लिए सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा। देरी या अनुपस्थिति की स्थिति में उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। यह प्रक्रिया पशु मित्र नीति के अंतर्गत की जा रही है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो वह 15 जून, 2026 तक शाम चार बजे तक संपर्क कर सकता है। संपर्क के लिए कार्यालय, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, राज्य पशु चिकित्सालय शिमला पर जाना होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 70183-03805 और 94183-10205 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी और सदस्य सचिव (पशु मित्र चयन समिति) कुबरे ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed