मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के कई इलाकों में पंजाबी भाषा बोली जाती है। पंजाबी को भाजपा सरकार में ही स्कूलों में पढ़ाने का क्रम शुरू किया गया है। जनभावनाओं को देखते हुए पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा देने पर विचार किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षासभी को एक सूत्र में बांधने का मंत्र देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं 550वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है और करतारपुर कॉरिडोर को खोलकर ऐतिहासिक कार्य किया गया। सीएम ने कहा कि वह स्वयं प्रदेश और पंजाब में कई कार्यक्रमों में उपस्थित रहे हैं। श्री गुरुनानक देव जी के जीवन से ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये देने का एलान किया।
मोदी के मजबूत नेतृत्व से हुआ बड़ा फैसला : अनुराग
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी का मजबूत नेतृत्व है। इसके चलते गुरुनानक देव जी का पवित्र स्थल दर्शनों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव के तप का ही ये परिणाम है। भाई-बहन के प्यार का भी प्रतीक 550 साला है। उन्होंने भी बाबा सर्वजोत की मांगों का समर्थन किया।