{"_id":"6a26d2ac6b75a66c5c0383c9","slug":"hindi-poets-conference-organised-at-gaiety-shimla-news-c-19-sml1002-734773-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए 50 नामित कवियों ने भाग लेकर साहित्यिक वातावरण स्थापित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में 8 से 10 जून तक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जो प्रदेश के साहित्यकारों के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम का संचालन एसआर हरनोट और मंच संचालन डॉ. सत्यनारायण स्नेही द्वारा किया गया। इस दौरान पहला सत्र सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें अध्यक्षीय मंडल में डॉ. ओम प्रकाश सारस्वत, डॉ. रेखा वशिष्ठ और प्रोफेसर मीनाक्षी एफ पॉल उपस्थित रही। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे हुआ। इसमें केआर भारती, डॉ. भवानी सिंह, आत्मा रंजन और डॉ. दिनेश कंवर बतौर अध्यक्षीय मंडल मौजूद रहे। इस सत्र का संचालन डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। संवाद
Trending Videos