{"_id":"6a26c315ea8f6757df07a3d1","slug":"the-play-zeher-was-staged-at-the-gaiety-theatre-shimla-news-c-19-sml1002-734720-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी थियेटर में किया \nजहर नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी थियेटर में किया जहर नाटक का मंचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समर फेस्टिवल में रंग महोत्सव का आगाज
हर रोज किया जाएगा प्रतिष्ठित नाटकों का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के तहत गेयटी थियेटर में सोमवार को शिमला रंग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय नाट्य उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को विभिन्न प्रतिष्ठित रंगमंच संस्थाओं द्वारा नाटकों का मंचन किया जाएगा।
महोत्सव के पहले दिन जहर नाटक का मंचन किया गया। नाटक में प्रेम विवाह करने वाले एक युगल के वैवाहिक जीवन में आने वाली जटिलताओं को दर्शाया है। इसमें दिखाया है कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने जीवन में मुकाम हासिल करने के लिए संघर्ष करता है, लेकिन पारिवारिक जीवन की कटुताओं और अपने दो बच्चों को खो देने के कारण इतना निराश हो जाता है कि वह अपनी पत्नी की हत्या करने तक का विचार करने लगता है। नाटक हास्य से भरपूर है। पंकज सोनी द्वारा लिखित तथा संजय सूद द्वारा निर्देशित इस नाटक का आनंद पर्यटकों के साथ ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आए रंग कर्मियों ने भी लिया। निर्देशक संजय सूद ने शिमला समर फेस्टिवल में नाट्य विधा को स्थान देने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
आज होगा डबल ट्रबल नाटक का मंचन
रंग महोत्सव के तहत 9 जून को द प्लेटफॉर्म संस्था द्वारा ‘डबल ट्रबल’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा 10 जून को शिमला एक्टिंग अकादमी द्वारा ‘मन के भंवर’, 11 जून को द बिगनर्स संस्था द्वारा ‘बिष्टी लाणी’ तथा 12 जून को ध्रुवशिखर शिमला द्वारा प्रसिद्ध नाटक ‘अनारो’ के मंचन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
Trending Videos