{"_id":"6a26c8fe60c228679207cff0","slug":"underground-utility-duct-construction-lt-lines-will-be-shifted-shimla-news-c-19-sml1002-734772-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट निर्माण \nके लिए एलटी लाइनें होंगी शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट निर्माण के लिए एलटी लाइनें होंगी शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में केबल डक्ट में किए जा रहे शिफ्ट
मेट्रोपोल और आजीविका भवन क्षेत्रों में लगेगा कट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में चल रहे अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट निर्माण कार्य के चलते बिजली विभाग एलटी लाइनों को शिफ्ट करने जा रहा है। इस वजह से विद्युत उपमंडल छोटा शिमला-2 के तहत 11 केवी बैम्लोई फीडर के तहत मेट्रोपोल, यूथ कांप्लेक्स समेत जाखू रोपवे क्षेत्रों में सात घंटे लगेगा पावर कट रहेगा।
बिजली बोर्ड के अनुसार शहर में इन दिनों आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के तहत अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में परियोजना के लिए मौजूदा बिजली की एलटी लाइनों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करना जरूरी है, जिससे आने वाले दिनों में निर्माण कार्य आसानी से पूरा किया जा सके। आने वाले दिनों में विभिन्न सेवाओं की केबलों को भूमिगत ढांचे में लाया जाना है। ऐसे में मंगलवार को केवीए यूथ कांप्लेक्स और मेट्रोपोल उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र मेट्रोपोल क्षेत्र, यूथ कांप्लेक्स, होटल काम्बरमियर, एचपीटीडीसी लिफ्ट, आजीविका भवन, तृप्ति, फूड कोर्ट, जाखू रोपवे और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के असिस्टेंट इंजीनियर विपिन कश्यप ने यह जानकारी दी है।
दूसरी ओर विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के तहत 11 केवी कनलोग फीडर की एलटी लाइनों में भी आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण लोअर कनलोग, हरिहर भवन, शांडिल निवास, न्यू वर्मा अपार्टमेंट, दुर्गा कॉटेज, कल्याणा, डीएलएफ और सीपीआरआई कार्यालय समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos