2026 Purnima Date: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
2026 Purnima Date List: कहा जाता है कि पूर्णिमा के अवसर पर किसी नदी में स्नान करने से व्यक्ति के पाप क्षीण हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में कब-कब पूर्णिमा तिथि पड़ेगी और किस दिन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा।
विस्तार
Purnima Dates 2026 List In Hindi: हिंदू परंपरा में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ और पावन दिन माना जाता है। आमतौर पर एक वर्ष में 12 पूर्णिमाएं आती हैं, लेकिन वर्ष 2026 में अधिक मास पड़ने के कारण 13 पूर्णिमाओं का दुर्लभ योग बन रहा है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था और इस दिन चंद्रमा सम्पूर्ण कलाओं से युक्त होता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से रोग-दोष दूर होने का विश्वास है। यह भी कहा जाता है कि पूर्णिमा के अवसर पर किसी नदी में स्नान करने से व्यक्ति के पाप क्षीण हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में कब-कब पूर्णिमा तिथि पड़ेगी और किस दिन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा।
2026 की पूर्णिमा तिथियां
| तिथि | पूर्णिमा का नाम |
| 3 जनवरी 2026, शनिवार | पौष पूर्णिमा उपवास |
| 1 फरवरी 2026, रविवार | माघ पूर्णिमा उपवास |
| 3 मार्च 2026, मंगलवार | फाल्गुन पूर्णिमा उपवास |
| 1 अप्रैल 2026, बुधवार | चैत्र पूर्णिमा उपवास |
| 2 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार | उदय व्यापिनी चैत्र पूर्णिमा |
| 1 मई 2026, शुक्रवार | वैशाख पूर्णिमा उपवास |
| 30 मई 2026, शनिवार | ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा उपवास |
| 31 मई 2026, रविवार | उदय व्यापिनी ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा |
| 29 जून 2026, सोमवार | ज्येष्ठ पूर्णिमा उपवास |
| 29 जुलाई 2026, बुधवार | आषाढ़ पूर्णिमा उपवास |
| 27 अगस्त 2026, बृहस्पतिवार | श्रावण पूर्णिमा उपवास |
| 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | उदय व्यापिनी श्रावण पूर्णिमा |
| 26 सितंबर 2026, शनिवार | भाद्रपद पूर्णिमा उपवास |
| 25 अक्तूबर 2026, रविवार | आश्विन पूर्णिमा उपवास |
| 26 अक्तूबर 2026, सोमवार | उदय व्यापिनी आश्विन पूर्णिमा |
| 24 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक पूर्णिमा उपवास |
| 23 दिसंबर 2026, बुधवार | मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपवास |
Shankh: क्या महिलाओं को नहीं बजाना चाहिए शंख? जानें यह मिथक है या सच
Angel Numbers: बार-बार नजर आती हैं 11:11, 2:22 और 3:33 जैसी संख्या? जानें क्या है एंजल नंबर का मतलब
पूर्णिमा पर स्नान का महत्व
पूर्णिमा के दिन गंगा तथा अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन जल में सकारात्मक और पवित्र ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है, जो व्यक्ति के मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक दोषों का निवारण करती है।
पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
धार्मिक शास्त्रों में पूर्णिमा के व्रत, ध्यान और पूजा को अत्यंत लाभकारी बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन की दिव्य ऊर्जा मन और शरीर को संतुलित करती है। पूर्णिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना करने से देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
Nazar Dosh Upay बच्चों की नजर उतारने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, पलभर में मिलेगा द्रष्टि दोष से छुटकारा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।