लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022 Satwik Sairaj Rankireddy Chirag Shetty won gold medal in badminton mens doubles

Commonwealth Games: सात्विक और चिराग शेट्टी ने रचा इतिहास, बैडमिंटन के पुरुष युगल में पहली बार जीता स्वर्ण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 Aug 2022 05:50 PM IST
सार

भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु महिला एकल और लक्ष्य सेन पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी देश को स्वर्ण मिला है। महिला युगल में त्रिषा जौली और गायत्री गोपीचंद को कांस्य पदक मिला। वहीं, पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। अब चिराग और सात्विक ने पदक जीतकर बैडमिंटन में इसकी संख्या को छह तक पहुंचा दिया।

Commonwealth Games 2022 Satwik Sairaj Rankireddy Chirag Shetty won gold medal in badminton mens doubles
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने बैडमिंटन में छठा पदक जीत लिया है। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। देश को पहली बार पुरुष युगल में स्वर्ण मिला है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया।


सात्विक और चिराग ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने इंग्लैंड की जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया। सात्विक और चिराग ने पहला गेम आसानी से 21-15 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी ने वापसी की और शानदार शुरुआत किया। भारतीय जोड़ी कुछ देर के लिए दबाव में दिखी, लेकिन चिराग और सात्विक ने बेहतरीन वापसी की। दोनों ने दूसरे गेम को 21-13 से अपने नाम कर लिया।


भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पीवी सिंधु महिला एकल और लक्ष्य सेन पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी देश को स्वर्ण मिला है। महिला युगल में त्रिषा जौली और गायत्री गोपीचंद को कांस्य पदक मिला। वहीं, पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। अब चिराग और सात्विक ने पदक जीतकर बैडमिंटन में इसकी संख्या को छह तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed