सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA world cup 2026 10 richest footballers list; Cristiano Ronaldo Tops, Messi Second; full list with property

फुटबॉल विश्वकप 2026 के टॉप-10 अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट: मैदान पर ट्रॉफी की जंग, बैंक बैलेंस में कौन है बादशाह?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलरों की सूची सामने आई है। पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो करीब एक अरब पाउंड की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी दूसरे नंबर पर हैं। ब्राजील के नेमार तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-10 सूची में इंग्लैंड के सिर्फ हैरी केन शामिल हैं। खिलाड़ियों की कमाई में क्लब कॉन्ट्रैक्ट के साथ-साथ विज्ञापन और बिजनेस निवेश की भी बड़ी भूमिका है।

FIFA world cup 2026 10 richest footballers list; Cristiano Ronaldo Tops, Messi Second; full list with property
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA/ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर मैदान पर खिताब जीतने के लिए उतरेंगे, लेकिन इनमें से कई खिलाड़ी आर्थिक रूप से पहले ही बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। क्लब फुटबॉल, विज्ञापन अनुबंधों और निजी कारोबार के जरिए इन सितारों ने करोड़ों-अरबों की संपत्ति बनाई है। विश्व कप शुरू होने से पहले जारी एक सूची में उन खिलाड़ियों का खुलासा हुआ है, जिनकी नेटवर्थ सबसे ज्यादा है।

रोनाल्डो सबसे आगे, मेसी दूसरे स्थान पर
पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति एक अरब पाउंड के करीब पहुंच चुकी है। सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के साथ उनका अनुबंध ही सालाना 173 मिलियन पाउंड का बताया जाता है। इसके अलावा होटल, जिम, फैशन ब्रांड, फिल्म स्टूडियो और रियल एस्टेट में उनके निवेश भी कमाई का बड़ा स्रोत हैं। दूसरे स्थान पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी हैं, जिनकी अनुमानित संपत्ति 742 मिलियन पाउंड है। मेसी की कमाई में फुटबॉल के अलावा एडिडास, समेत अन्य वैश्विक ब्रांडों के साथ साझेदारी का बड़ा योगदान है।
 

विश्व कप 2026 के सबसे अमीर खिलाड़ी (ओवरऑल)
(1 पाउंड = ₹127.73 के आधार पर अनुमानित गणना)

रैंक खिलाड़ी देश अनुमानित नेटवर्थ भारतीय राशि (लगभग)
1 क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल £1 बिलियन ₹12,773 करोड़
2 लियोनल मेसी अर्जेंटीना £742 मिलियन ₹9,476 करोड़
3 नेमार ब्राजील £334 मिलियन ₹4,266 करोड़
4 किलियन एमबाप्पे फ्रांस £186 मिलियन ₹2,376 करोड़
5 हैरी केन इंग्लैंड £110 मिलियन ₹1,405 करोड़
6 मोहम्मद सलाह मिस्र £104 मिलियन ₹1,328 करोड़
7 सोन ह्युंग-मिन दक्षिण कोरिया £74 मिलियन ₹945 करोड़
8 रियाद महरेज अल्जीरिया £63 मिलियन ₹805 करोड़
9 एरलिंग हालैंड नॉर्वे £59 मिलियन ₹754 करोड़
10 जेम्स रोड्रिगेज कोलंबिया £59 मिलियन ₹754 करोड़

नोट: भारतीय राशि को आसान प्रस्तुति के लिए करोड़ रुपये में राउंड ऑफ किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेमार और एम्बाप्पे भी दौलत के मामले में आगे
ब्राजील के स्टार नेमार तीसरे स्थान पर हैं। बार्सिलोना, पीएसजी और अल-हिलाल जैसे क्लबों से भारी कमाई करने वाले नेमार की संपत्ति 334 मिलियन पाउंड आंकी गई है। एक टॉप शूज ब्रांड के साथ उनका विज्ञापन अनुबंध भी दुनिया के सबसे महंगे सौदों में गिना जाता है। फ्रांस के किलियन एमबाप्पे चौथे स्थान पर हैं। रियल मैड्रिड के साथ उनका अनुबंध और नाइकी, हबलोट तथा डियोर जैसे ब्रांडों के साथ साझेदारी उनकी कमाई को लगातार बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इंग्लैंड से सिर्फ हैरी केन टॉप-10 में
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र अंग्रेज खिलाड़ी हैं। बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर की अनुमानित संपत्ति 110 मिलियन पाउंड है। क्लब वेतन के अलावा उनके विज्ञापन अनुबंध भी आय का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। मिस्र के मोहम्मद सलाह छठे स्थान पर हैं। लिवरपूल के साथ उनके अनुबंध की कीमत करीब चार लाख पाउंड प्रति सप्ताह बताई जाती है। वहीं दक्षिण कोरिया के सोन ह्युंग-मिन और अल्जीरिया के रियाद महरेज भी सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

मैदान से बाहर भी सुपरस्टार
आज के दौर में फुटबॉल सिर्फ खेल नहीं, बल्कि पैसे का बड़ा स्त्रोत बन चुका है। खिलाड़ियों की कमाई अब केवल क्लबों तक सीमित नहीं रहती। सोशल मीडिया, विज्ञापन, फैशन, होटल और तकनीकी कारोबार के जरिए वे अपनी ब्रांड वैल्यू को कई गुना बढ़ा रहे हैं। विश्व कप 2026 में ये खिलाड़ी ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगे, लेकिन आर्थिक सफलता के मामले में इनमें से कई पहले ही इतिहास रच चुके हैं। सबसे ज्यादा नजरें एक बार फिर रोनाल्डो और मेसी पर रहेंगी, जो अपने शानदार करियर के अंतिम विश्व कप अभियानों में से एक खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed